Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल एसपी की रिसेप्शन-पार्टी में चार सपा विधायक शामिल हुए:मीडिया सेल ने एसपी को भाजपाई माइंडसेट का बताया, 'X' पर लिखा- समाजवादी ऐसे लोगों से दूर रहें

    7 hours ago

    2

    0

    संभल एसपी केके बिश्नोई की शादी रिसेप्शन में सपा विधायकों और जिलाध्यक्ष के शामिल होने पर सपा मीडिया सेल ने नाराजगी जताई है। X हैंडल पर लिखा- ये समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों से दूर रहें। मीडिया सेल ने एसपी को विवादित और भाजपाई माइंडसेट का बताया। लिखा- बदलती सरकार और बदलती सियासी हवा को भांपकर कार्रवाई से बचने से लिए समाजवादियों के साथ मेलजोल और आवागमन बढ़ाएं जा रहै हैं। वहीं इस ट्वीट के बाद सभी विधायकों और जिलाध्यक्ष ने अपने-अपने सोशल मीडिया से एसपी को दिए बधाई पोस्ट को डिलीट कर दिया है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष असगर अली ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई संभल एसपी हैं। 29 मार्च को उनकी शादी IPS अंशिका वर्मा से राजस्थान में हुई। इसके बाद जोधपुर में 30 मार्च को रिसेप्शन था। इसी कार्यक्रम में सपा के कई नेता शामिल हुए थे। तस्वीरें देखिए… रिसेप्शन में पहुंचे थे संभल के सपा नेता रिसेप्शन कार्यक्रम में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने अपने रिश्तेदारों, मित्रों और बिश्नोई समाज के लोगों के अलावा संभल जनपद के कुछ प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया था। समारोह में संभल से सपा विधायक इकबाल महमूद, असमोली से विधायक पिंकी यादव, गुन्नौर से विधायक रामखिलाड़ी यादव और सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी भी शामिल हुए थे। सपा ने X पर जारी किया सख्त संदेश शादी समारोह के अगले दिन 31 मार्च को समाजवादी पार्टी मीडिया सेल की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई। पार्टी के मीडिया सेल ने एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को ‘विवादित’ बताते हुए संदेश जारी किया। पार्टी ने कहा कि बदलते राजनीतिक माहौल को भांपते हुए ऐसे अधिकारी समाजवादी नेताओं से मेलजोल बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। पार्टी ने समाजवादियों को दूरी बनाने की दी नसीहत सपा के ‘X’ हैंडल से जारी संदेश में कहा गया कि ऐसे तमाम अधिकारी, जिन्होंने जाति-धर्म देखकर सत्ता के इशारे पर समाज पर अत्याचार किया है, वे बदलते सियासी माहौल को भांपकर समाजवादियों के साथ संपर्क बढ़ा सकते हैं। पार्टी ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से ऐसे ‘समाज विरोधी तत्वों’ से दूरी बनाए रखने की अपील की है। वहीं मीडिया सेल की X पोस्ट पर सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि पार्टी की ओर से किए गए ऐसे किसी पोस्ट की जानकारी नहीं है। पार्टी के जो भी निर्देश होंगे उनका पालन किया जाएगा। वहीं मीडिया सेल की X पोस्ट के बाद संभल विधायक इकबाल महमूद, असमोली विधायक पिंकी यादव और जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने सोशल मीडिया से एसपी के रिसेप्शन की फोटो डिलीट कर दी है। पढ़िए मीडिया सेल ने क्या लिखा- एक विवादित और भाजपाई माइंडसेट के पुलिस अधीक्षक की जोधपुर में हुई शादी में उक्त विवादित पुलिस अफसर ने तमाम समाजवादियों को भी बदलती राजनैतिक माहौल भांपकर आने का निवेदन किया और बुलाया। ऐसे तमाम भाजपाई और अधिकारी जिन्होंने जाति धर्म देखकर भाजपा के इशारे पर समाज पर अत्याचार किया है। वो बदलती सरकार, बदलती सियासी हवा को भांपकर कार्रवाई से बचने से लिए समाजवादियों के साथ मेलजोल और आवागमन बढ़ाएंगे। लेकिन ये हम समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि ऐसे समाजविरोधी तत्वों से भरपूर दूरी बनाते हुए चलें। क्योंकि राजनीति और शिष्टाचार के अलावा हमारी अपनी एक नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी भी है, जिसे हमें समझना होगा और समाज विरोधी उन तत्वों चाहे वो सरकार में हों या शासन में हो या किसी दल में हो उनसे समुचित दूरी भी बनानी होगी। उन्हें बेनकाब भी करना होगा। राजनीतिक और नैतिक संदेश देने की कोशिश इस पूरे घटनाक्रम को सपा की ओर से एक राजनीतिक और नैतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी यह संकेत देने की कोशिश में है कि सत्ता और प्रशासन से जुड़े विवादित चेहरों के साथ सार्वजनिक नजदीकी से संगठन को नुकसान हो सकता है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा, 30 घायल:80 लोग बैठे थे, 2 बार घूमा, फिर टूटा; कई दुकानें दबीं यूपी के कुशीनगर में बुधवार देर रात 11.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिर गया। 30 लोग घायल हो गए। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। 2 बच्चों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग मदद के लिए दौड़े। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में JNMC में डॉक्टर–तीमारदारों में मारपीट:जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर गए, इमरजेंसी सेवाएं ठप
    Next Article
    BHU में सपानेता ने जाति पूछकर छात्र से की मारपीट:पीड़ित में दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment