Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल की 765 मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा:हिंसा के बाद पहली बार शाही जामा मस्जिद पहुंचे सपा सांसद, भाईचारे का पैगाम दिया

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। इस दौरान सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने भी शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा की। शहर की 765 मस्जिदों में हजारों लोगों ने अमन-शांति की दुआ की। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क अपने पिता ममलूकुर्रहमान बर्क के साथ शाही जामा मस्जिद पहुंचे। उन्होंने 24 नवंबर 2024 के बाद पहली बार इस मस्जिद में नमाज अदा की। इससे पहले, 19 नवंबर 2024 को कोर्ट के आदेश पर विवादित धार्मिक स्थल शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर का सर्वे हुआ था, जिसके बाद उन्होंने 22 नवंबर 2024 को जुमे की नमाज अदा की थी। अलविदा जुमे की नमाज के लिए पूरे संभल शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। स्थानीय पुलिस के अलावा आरपीएफ-पीएसी की तीन कंपनियां और पांच थानों की पुलिस तैनात की गई थी। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरे शहर की निगरानी की जा रही थी। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि हम अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं कि एक और रमजानुल मुबारक के मौके पर एक जुमा और नमाज़ अदा करने का मौका मिला। वैसे तो लोग अंदाज़ा लगा रहे थे, हो सकता है जो पिछला जुमा गुज़रा है, 'अलविदा' वो हो, लेकिन एक रोज़ा और दूसरा जुमा और मिला है। हमसे रमज़ान रुखसत हो रहा है, तो हमारे लिए एक तरह से एक हमारे लिए अफ़सोस भी है। दूसरी खुशी भी है कि हम 30 रोज़े रख कर के पूरे माह के, फिर जो अल्लाह ने हमें खुशी का मौका दिया है आने वाले कल को, हम सब लोग मिल कर के ईद मनाएंगे इंशाअल्लाह और ये भाईचारे का पैगाम दिया है। ममलूकुर्रहमान बर्क ने कहा कि ईद अमन-शांति का त्यौहार है और बहुत ही पाक त्यौहार है। हां, इसमें तो किसी झगड़े-तंटे की जगह ही नहीं है। आज के दिन यही है कि यहाँ हम हिंदू-मुसलमान भाई एकजुट होकर रहें और नफ़रत आपस में खत्म की जाए। जो हिंसा या जो वारदातें हो रही हैं, वह ख़त्म होनी चाहिए। ​प्रशासन की व्यवस्था वहीं है कि यहाँ निज़ाम सही रहे, यहाँ कोई गड़बड़ न हो। संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद में दोपहर 01:40 बजे से मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज के लिए पहुंचने लगे। यहां 5000 से अधिक लोगों ने नमाज अदा की और 03 बजे तक अपने-अपने घरों को लौट गए। धार्मिक स्थल की ओर जाने वाले तीन रास्तों पर बैरियर लगाकर आरपीएफ-पीएसी तैनात की गई थी और नमाज अदा करने वालों के अलावा किसी को भी आने की अनुमति नहीं दी गई। नमाज में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की सुविधा के लिए मस्जिद कमेटी ने अपने स्वयंसेवक तैनात किए थे। नगर पालिका परिषद प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारी भी ड्यूटी पर मौजूद रहे। इस दौरान एएसपी कुलदीप सिंह, एएसपी आलोक भाटी और इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मस्जिद सदर जफर अली एडवोकेट, सचिव मसूद फारूखी एडवोकेट, ट्रस्ट अध्यक्ष मोहम्मद काशिफ खान, सईद अख्तर इसराइली, यावर फराज, नवाब साद आदिल, फैसल, हाजी अनीस, इसरार भाई, दानिश, आरिफ, याबर फराज, मौसुद्दीन, मोहम्मद फैसल, जियाउल हक, रेहान, बिट्टू वारसी, अजीम, मोहम्मद शाह हुसैन, कमर, कमाल, शमीम, इसरार हुसैन, आदिल, शकील, अकील, गुलाम आजाद और मुंतियाज अली सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। एएसपी कुलदीप कुमार ने कहा कि आज अलविदा की नमाज़ संभल में जामा मस्जिद/हरिहर मंदिर में अदा हुई है, महत्वपूर्ण जो बड़ी मस्जिदें हैं, वहां भी नमाज़ कुशलतापूर्वक संपन्न हुई है। दो कंपनियां पीएसी (PAC) तैनात हैं। हमारे सभी SHO और चौकी इंचार्ज, मैं और हमारी अन्य एलाइट टीम्स, सभी अपनी-अपनी जगह ड्यूटी में मुस्तैद हैं। कल ईद है, उसके लिए अलग से ड्यूटी डिप्लॉयमेंट किया जा रहा है और उसी के अनुसार कल ईद पर भी हम अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में कल मनाई जाएगी ईद:रमजान के आखिरी जुमे पर अलविदा की नमाज, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़
    Next Article
    कच्छा-बनियान गिरोह ने लूट का प्रयास किया:ग्रामीणों की सतर्कता से विफल, पुलिस गश्त से गांव में राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment