Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल की गंगा में डूबे मुंशी का शव बरामद:120 घंटे बाद घटनास्थल से 2 किमी दूर मिला, फर्रुखाबाद का निवासी था

    10 hours ago

    1

    0

    संभल की गंगा नदी में डूबे खनन ठेकेदार के मुंशी का शव 120 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। शव घटनास्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर मिला। मृतक की पहचान फर्रुखाबाद निवासी 23 वर्षीय प्रबल चौहान उर्फ प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। यह घटना संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव असादपुर स्थित अस्थाई गंगा घाट पर हुई थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय गोताखोरों ने शव को बरामद किया। शव मंगलवार सुबह गंगा में डूबा था। गंगा के पानी में छह दिन तक रहने के कारण शरीर फूल गया था। थाना जुनावई प्रभारी अखिलेश प्रधान ने रविवार को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम लगातार खोज अभियान चला रही थी। पुलिस-प्रशासन ने शव को आगे बहने से रोकने के लिए गंगा में कई स्थानों पर जाल भी लगवाए थे। जानकारी के अनुसार, शासन से खनन की मंजूरी मिलने के बाद गंगा में एक किलोमीटर लंबा अस्थाई पुल बनाया गया था। खनन का काम अभी शुरू नहीं हुआ था, लेकिन इसकी तैयारियों के दौरान गंगा में एक गहरा गड्ढा बन गया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मुंशी प्रबल सिंह स्नान करने के लिए गंगा में उतरे और इसी गहरे गड्ढे में डूब गए। काफी देर तक बाहर न आने पर अन्य मजदूरों ने शोर मचाकर उनकी तलाश शुरू की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के चितईपुर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट:4 लड़के और 2 युवतियां हिरासत में, एसओजी-2 ने की कार्रवाई
    Next Article
    रायबरेली में घर से लाखों के जेवर-नकदी चोरी:सेंध लगाकर घुसे चोर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment