Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 10 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड परीक्षा शुरु:21,888 परीक्षार्थी होंगे शामिल, जूते-बेल्ट-ताबीज-हेयर बैंड उतरवाए गए

    11 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। संभल जिले में इसके लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह और एसडीएम निधि पटेल सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शनिवार को संभल के इन 10 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिवसीय होमगार्ड परीक्षा दो पालियों में शुरू हुई। सुबह 7:30 बजे से ही दूसरे जिलों से परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की बेल्ट, जूते और ताबीज उतरवाए गए। महिला परीक्षार्थियों के हेयर बैंड, कान-नाक-पैर में पहने आभूषण भी उतरवाए गए। सुबह 9:30 बजे परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों की तस्वीरें देखिए.. एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि संभल जिले में थाना हयातनगर और थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत सिरसी में दो, तथा संभल कोतवाली क्षेत्र में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा की छह पालियों में कुल 21,888 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि प्रत्येक पाली में 3,648 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त किए गए हैं। संभल कोतवाली क्षेत्र में शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज, बृजरत्न सुंदर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, हिंद इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी मेमोरियल डिग्री कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। थाना हयातनगर क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय एवं जेडयू इंटर कॉलेज, सरायतरीन, तथा थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत सिरसी में जवाहर लाल मैमोरियल नगर पंचायत इंटर कॉलेज सिरसी भी परीक्षा केंद्रों में शामिल हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों से कवर हैं। इन कैमरों का लाइव फीड जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम में देखा जा रहा है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा आयोजित करने वाले प्रत्येक कक्ष का भी लाइव फीड उपलब्ध रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी देश का 5वां सबसे गर्म शहर:गंगा घाट पर विकेंड पर दिखा सन्नाटा,44 डिग्री के पार पहुंचा पारा
    Next Article
    डिप्टी सीएम बोले-संगठन सरकार से बड़ा होता है:ब्लॉक, थाना और तहसील पर हो समाधान, जनता को न दौड़ाएं लखनऊ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment