Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में आतिशबाजी बनाते समय विस्फोट, किशोरी की मौत:दूसरी किशोरी-दादा घायल, घर का सामान बिखरा, गांव में अफरा-तफरी

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में आतिशबाजी बनाते समय हुए विस्फोट में एक किशोरी की मौत हो गई। उसकी छोटी बहन और दादा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना सोमवार सुबह गुन्नौर तहसील के रजपुरा थाना क्षेत्र के इशाकपुर गांव में हुई। गांव निवासी योगेश कुमार के घर में बारूद से आतिशबाजी बनाई जा रही थी, तभी सुबह करीब 10 बजे तेज धमाका हुआ। इस हादसे में योगेश की 17 वर्षीय बेटी दीक्षा की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट इतना भीषण था कि दीक्षा का दायां हाथ शरीर से अलग हो गया। दीक्षा की 14 वर्षीय छोटी बहन निधि गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे इलाज के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। दोनों बच्चियों के साथ आतिशबाजी बना रहे उनके दादा अजय पाल भी झुलस गए। विस्फोट के कारण घर का सामान बिखर गया और सिलेंडर फटने जैसी स्थिति पैदा हो गई। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण दहशत में आ गए और छत से निकलते धुएं को देखकर घर की ओर दौड़े। घटना की जानकारी मिलने पर योगेश कुमार और उनकी पत्नी विमलेश खेत में गेहूं की कटाई छोड़कर तुरंत घर पहुंचे। वे घायल बच्चियों और बुजुर्ग को तत्काल निजी अस्पताल ले गए। पुलिस और अधिकारियों को घटना की जानकारी करीब एक घंटे बाद मिली। ASP दक्षिणी मनोज कुमार रावत और गुन्नौर सीओ आलोक सिद्धू ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन उन्हें घर पर बिखरे सामान के अलावा कोई नहीं मिला। ASP दक्षिणी मनोज कुमार रावत ने बताया कि इशाकपुर गांव में हुए हादसे में एक बच्ची की मौत हुई है, जबकि दूसरी बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग दोनों बच्चों को इलाज के लिए अलीगढ़ के अस्पताल ले गए थे। मृत बच्ची के शव को लाया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 9वीं छात्रा का अपहरण करने वाला शिक्षक गिरफ्तार:अयोध्या से किया गिरफ्तार, छात्रा को भेजा वन स्टॉप सेंटर, 7 अप्रैल को बहला-फुसलाकर ले गया था
    Next Article
    इंजीनियरिंग कॉलेज में पानी न होने पर छात्रों का प्रदर्शन:180 छात्रों में सिर्फ तीन प्लांट, जिसमें दो खराब कहा- नहाने तक को नहीं मिल रहा पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment