Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में अब की ईद सबकी ईद कार्यक्रम:कमजोर परिवारों को मिली राशन किट, जरूरतमंदों की सीधे मदद

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में गुरुवार को कोट गर्बी स्थित कैंप कार्यालय पर सामाजिक संस्था द्वारा 'अब की ईद सबकी ईद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन लगातार 12 वर्षों से किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य पवित्र माह रमजान में मुस्लिम समाज की कमजोर और असहाय महिलाओं व पुरुषों को राशन किट प्रदान कर ईद की खुशियों में शामिल करना है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के यूथ विंग अध्यक्ष सिब्ते अली और वरिष्ठ सदस्य मुजम्मिल हसन ने किया। संस्था अध्यक्ष अज़ीम अब्बासी ने बताया कि इस वर्ष भी पिछले वर्षों की तरह गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राशन किट दी गई। इस किट में आटा, चीनी, चावल, मसाले, तेल, सेवईयां, सर्फ, साबुन, नमक, चाय पत्ती, गोला, छुआरे, अचार, छोले और उड़द सहित कई तरह की खाद्य सामग्री शामिल थी। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना था कि निर्धन परिवार भी ईद के अवसर पर स्वादिष्ट पकवान बनाकर खुशियाँ मना सकें। संस्था ने यह भी सुनिश्चित किया कि जो लोग किसी कारणवश राशन किट लेने उपस्थित नहीं हो पाए, उनके घर तक संस्था के सदस्य स्वयं राशन किट पहुंचाएंगे। इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को सीधे मदद मिल रही है और समाज में समानता व सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें आसिम नकवी, एडवोकेट मो. ज़ैद, डॉ. तनवीर हैदर, मो. शिराज जमील, उर रहमान, मो. गुलफ़ाम, अन्हार पाशा, रिज़वान खां, जेन मो. फहीम, शहादत हुसैन और मो. इम्तियाज़ शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के अगले दिन होनी थी वेदपाल की हत्या:अलीगढ़ पहुंचे भाई ने ऑडियो सार्वजनिक किया, SSP को सौंपेंगे साक्ष्य
    Next Article
    सपा विधायक के समर्थक पर लगा मारपीट का आरोप:आजमगढ़ के अस्पताल में पिस्टल निकालकर मारपीट किए जाने का मामला आया सामने, पीड़ित ने दी तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment