Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में भगवान महावीर जयंती पर शोभायात्रा निकली:अहिंसा, सत्य व करुणा के संदेशों का प्रचार; महिलाएं भजनों पर झूमीं

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जैन समाज सहित बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ हुई। यह आयोजन मंगलवार को जनपद संभल के बहजोई कस्बा क्षेत्र के मौहल्ला गोलागंज स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर में हुआ। भगवान का अभिषेक और पाठ के बाद शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें भगवान महावीर की सजी पालकी और आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। धार्मिक नारों और भक्ति गीतों से वातावरण श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेशों का प्रचार कर रहे थे। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में धार्मिक नारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए, ताकि आमजन को असुविधा न हो। पालकी यात्रा श्रीदिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंची। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और सभी ने भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ये रहे मौजूद इस अवसर पर पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़ागवंशी, मंजू दिलेर, पालिकाध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू, यश कठेरिया, संभव जैन, मोहित जैन, पवन जैन, शौभित कुमार काका, कमल कुमार कमल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेशचंद बादशाह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास वार्ष्णेय सहित नगर के कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM मोहन यादव बोले- काशी का क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम अच्छा:एक घंटे विश्वनाथ धाम की SOP समझी, यूपी सरकार से 7 समझौते किए
    Next Article
    भदोही तहसील में नायब तहसीलदार सूर्यवली बिंद सेवानिवृत्त:विदाई समारोह में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment