Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बदबू पर प्रशासन का एक्शन:बोन फैक्ट्री बंद, रॉ मटेरियल नष्ट करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया

    11 hours ago

    2

    0

    संभल शहर में फैल रही बदबू को रोकने के लिए प्रशासन ने एक बोन मील फैक्ट्री को बंद करा दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट, चिकित्सा विभाग और तहसील प्रशासन ने मिलकर यह अभियान चलाया।मंगलवार शाम 6:30 बजे प्रशासन की टीम संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव चिम्यावली पहुंची। डॉक्टर नीरज शर्मा और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल के नेतृत्व में एआर बोन मील का संचालन बंद कराया गया। फैक्ट्री के रॉ मटेरियल को नष्ट करने के लिए नगर पालिका परिषद संभल के बुलडोजर से गड्ढा खुदवाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि उनके न्यायालय में धारा 152 BNSS के तहत पिछले महीने एक आदेश जारी किया गया था। इसी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए तहसील और मेडिकल टीम निरीक्षण कर रही है। उन्होंने बताया कि गांव चिम्यावली में तीन बोन मिलों के खिलाफ यह आदेश जारी हुआ था, जिसमें फैक्ट्री के रॉ मटेरियल को नष्ट करने और संचालन बंद कराने का निर्देश था। नूरी और एमएस बोन मिल पहले ही बंद हैं। एआर बोन मिल में मौजूद रॉ मटेरियल को नष्ट किया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका की टीम जेसीबी और ट्रैक्टर के साथ मौके पर मौजूद है, जो गड्ढा खोदकर मटेरियल को ठिकाने लगा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट ने आगे कहा कि यह कार्रवाई जारी रहेगी और इन फैक्ट्रियों का संचालन पूरी तरह बंद कराया जाएगा। इसका उद्देश्य संभल कस्बे तक फैलने वाली बदबू को रोकना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस ट्रक से टकराई:हादसे में 6 से अधिक यात्री घायल, तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में टूटी सड़क, अधूरे नाले पर प्रदर्शन:स्थानीय लोगों ने 10 दिन का अल्टीमेटम दिया, बीमारियों का खतरा बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment