Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में घर में गिरी आकाशीय बिजली, किशोरी की मौत:छत के मलबे में दबे भाई-भाभी घायल, पांचवीं की छात्रा थी

    2 hours ago

    2

    0

    संभल में झमाझम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना गुन्नौर तहसील के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर में हुई, जहां छत का मलबा गिरने से किशोरी दब गई। इसी कमरे में सो रहे उसके भाई-भाभी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह हादसा देर रात करीब 3:30 बजे हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से घर की छत ढह गई, जिसके मलबे में 11 वर्षीय रश्मि, उसका भाई दीपक और भाभी रजनी दब गए। चीख-पुकार सुनकर पिता विजयपाल और भाई विकास सहित आसपास के लोग जाग गए। उन्होंने तुरंत मलबा हटाना शुरू किया। दीपक और रजनी को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन रश्मि गंभीर रूप से दब गई थी। जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रश्मि प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 की छात्रा थी। वह आठ भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। दो साल पहले उसकी मां राजकुमारी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके पिता विजयपाल अलीगढ़ में ईंट भट्टे पर काम करते हैं। भाई दीपक और पिता विजयपाल ने बताया कि रात में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से घर की छत गिरी, जिससे रश्मि की मौत हो गई। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने पुष्टि की कि मध्यरात्रि में बारिश के दौरान यह हादसा हुआ और परिजनों ने आकाशीय बिजली गिरने से छत ढहने की जानकारी दी है। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में मौरंग खदान संचालक पर हमला:गुंडा टैक्स मांगने पर मारपीट, फायरिंग, लाइसेंसी बंदूक और नकदी छीनी
    Next Article
    9 हजार से अधिक वृद्धावस्था पेंशन आवेदन लौटे:अपूर्ण दस्तावेजों के कारण, आयु प्रमाण पत्र अनिवार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment