Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में होली पर छेड़छाड़, पत्थरबाजी में 4 घायल:विरोध करने पर छत से पथराव किया, दो युवक गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में होली मिलने को लेकर हुए विवाद के बाद पथराव में चार लोग घायल हो गए। यह घटना चंदौसी तहसील के कोड फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के खटैटा गांव में हुई। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे पांच टांके आए हैं। बुधवार शाम करीब 5 बजे गांव निवासी भारत पुत्र जसवंत और प्रदीप पुत्र कुलदीप के बीच होली मिलने को लेकर विवाद हुआ। प्रदीप ने भारत को शराब के नशे में होने के कारण घर जाने को कहा। इस पर नशे में धुत भारत ने प्रदीप की पत्नी का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। छेड़छाड़ का विरोध करने पर भारत अपने घर गया और छत पर चढ़कर पत्थरबाजी करने लगा। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने घटना की जांच के बाद दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। इस झड़प में अमरेश पुत्र विजय सिंह, शिवानी पुत्री आनंद और शीनू पत्नी ओमपाल घायल हुए हैं। शीनू, जो बदायूं जनपद के बढ़ेपुरा गांव की निवासी हैं, की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें पांच टांके आए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया है। थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने बताया कि डायल 112 और थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने पुष्टि की कि शराब पीने को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में दो छात्रों की डूबने से मौत:होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गए थे, पुलिस ने शवों को बाहर निकाला
    Next Article
    दो चचेरे भाइयों के साथ मारपीट, VIDEO:दोनों गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment