Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में हनुमान जन्मोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू:विश्व शांति, भक्तों की इच्छा पूर्ति के लिए यज्ञ, शोभायात्रा निकाली गई

    16 hours ago

    2

    0

    संभल की कल्कि नगरी में स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गया है। गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ, जिसमें भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां दीं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की। मंदिर में जयकारे गूंजने लगे और भक्तों ने श्री बालाजी महाराज को तिलक लगाकर श्रद्धा अनुसार भेंट अर्पित की। विश्व शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें 5151 आहुतियां दी गईं। पूर्ण आहुति के बाद आरती की गई और छप्पन भोग अर्पित किए गए। इसके बाद एक विशाल नगर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों भक्तों के साथ श्री बालाजी महाराज की आकर्षक झांकी शामिल थी। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह लोगों ने झांकी का स्वागत किया। शोभायात्रा में श्रद्धालु बाबा के भजनों पर थिरकते रहे और प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा हल्लू सराय चामुंडा मंदिर रोड, बहजोई रोड सरथल चौकी, शंकर कॉलेज चौराहा, यशोदा चौराहा, दुर्गा कॉलोनी, बरेली सराय शिव मंदिर और शिवाजी चौक से होते हुए श्री बालाजी मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा के समापन के बाद महिला कांस्टेबलों ने महिलाओं को 'मिशन शक्ति' के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शोभायात्रा में महंत हरिओम सिंह, मंजू सिंह, लता रानी, गुनगुन रेनू, राखी, निष्ठा सिंह, राधा, पूनम, संजय कुमार, राकेश, एडवोकेट राजेंद्र सैनी, प्रशांत रस्तोगी, अनिल अग्रवाल, हरीश गांधी और अशोक सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अनंत अग्रवाल और सुमित रस्तोगी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बालाजी मंदिर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। रात्रि में महाआरती के बाद जागरण होगा, जिसमें बाहर से आए कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शोभायात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में धारा 163 लागू:1 अप्रैल से 31 मई 2026 तक रहेगी प्रभावी
    Next Article
    शोक से लौट रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत:पीलीभीत में आरोपी कंटेनर चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment