Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में जियाउर्रहमान बोले- बंगाल में ममता सरकार बनेगी:मजहब को राजनीति में न घसीटें, बंगाल की जनता सांप्रदायिकता ताकतों को नहीं जीतने देगी

    4 hours ago

    2

    0

    संभल के समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पश्चिम बंगाल चुनाव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'काबा' वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार मजबूती से बनेगी और वहां की जनता सांप्रदायिक ताकतों को सफल नहीं होने देगी। बुधवार शाम रायसत्ती थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद बर्क ने कहा कि ममता बनर्जी अकेले मजबूती से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा-एनडीए की सांप्रदायिक ताकतें कितना भी जोर लगा लें, वे कामयाब नहीं हो पाएंगी। बर्क के अनुसार, ममता बनर्जी सर्व समाज को साथ लेकर काम करती हैं और जमीनी स्तर पर उनकी लोकप्रियता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर कि "हम बंगाल को 'काबा' की धरती नहीं बनने देंगे", सांसद बर्क ने इसे 'गलत अल्फाज' बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री को दूसरे मजहब का अपमान करने का अधिकार नहीं है। बर्क ने स्पष्ट किया कि काबा शरीफ दुनिया भर के मुसलमानों के लिए एक पवित्र धार्मिक स्थल है, जहां हज और उमरा किया जाता है। उन्होंने राजनीति में मजहब को घसीटने को अनुचित बताया। बर्क ने कहा कि राजनीतिक हित साधने के लिए मजहब को बीच में लाकर उसका अपमान नहीं किया जा सकता। सांसद ने जोर दिया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, धार्मिक नहीं। यहां सभी मजहब के लोग रहते हैं और सबको अपने-अपने मजहब के तहत काम करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हमारा मजहब भी यही सिखाता है कि किसी दूसरे मजहब को नीचा न दिखाया जाए। बर्क ने ऐसी राजनीति की आलोचना की जो किसी मजहब को नीचा दिखाती है। उन्होंने कहा कि राजनीति विकास और सबको साथ लेकर चलने की होनी चाहिए, न कि किसी धर्म का अपमान करने की। सांसद के साथ उनके पिता ममलूकुर्रहमान बर्क, सभासद इमरान रसूल सहित काफी लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में आंधी-तूफान का कहर, 6 की मौत:बहन का तिलक लेकर जाने से पहले भाई की मौत, खंभा सिर पर गिरा
    Next Article
    सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप जनता की पहली पसंद:भाजपा पहली पसंद, सपा से पदमराग, बसपा से अनुपम पसंदीदा उम्मीदवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment