Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में काली घटा छाई, AQI 71 पहुंचा:तापमान में 8 डिग्री की गिरावट, बारिश-तेज हवा से गेहूं की फसल खराब

    12 hours ago

    1

    0

    संभल में मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 71 रहा। पिछले आठ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है, लेकिन खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है। रविवार सुबह 8 बजे संभल जिले का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। हालांकि, आज बारिश की संभावना कम है। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जो पिछले 20 दिनों की तुलना में 8 डिग्री सेल्सियस कम होगा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसका असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देखा जा रहा है। बदलते मौसम का स्वास्थ्य पर भी असर दिख रहा है। कई छोटे बच्चे बुखार से पीड़ित होकर अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। जहां एक ओर आम जनता को गर्मी से राहत मिली है, वहीं यह बारिश किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी है। संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र में 60 प्रतिशत गेहूं की फसल गिर गई है, हालांकि गुन्नौर तहसील क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं हुआ है। किसानों को प्रति बीघा ढाई से तीन कुंतल फसल मिलने की उम्मीद थी, लेकिन बारिश के कारण अब यह घटकर एक से सवा कुंतल रह गई है। किसान मोइनुद्दीन खान ने बताया कि उन्होंने दस बीघा खेत में गेहूं की फसल बोई थी। पिछले दिनों आई तेज हवा और बारिश से उनकी आधी से अधिक फसल खराब हो गई है। स्थानीय निवासी अमित गुप्ता ने कहा कि कई दिनों की गर्मी के बाद मौसम सुहावना होने से राहत मिली है और तापमान भी घटा है। हालांकि, बदलते मौसम के कारण खांसी, बुखार और जुकाम जैसी बीमारियां बढ़ गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर ग्रामीण सीट पर विधायक विपिन या कोई और मजबूत:सपा से डक्कू, काजल निषाद या मनुरोजन पहली पसंद, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    RCB vs CSK: संजू सैमसन के पास गोल्डन चांस, रोहित-विराट के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment