Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में लोहा व्यापारी के यहां GST छापा:गोदाम, दुकान और घर पर 15 अधिकारी कर रहे कागजों की जांच

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के बहजोई कस्बा क्षेत्र में एक बड़े लोहा व्यापारी के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी विभाग ने छापामारी की है। मुरादाबाद से आई 15 अधिकारियों की टीम ने व्यापारी रोहिताश के गोदाम, दुकान और घर को घेरा। यह कार्रवाई सोमवार दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई। टीम ने स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में लेकर गहन छानबीन शुरू कर दी है। विभाग की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, जीएसटी विभाग को लोहा व्यापारी द्वारा फुटकर दुकानदारों को की गई बिलिंग में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं। इसी आधार पर यह छापामारी की गई है। इस कार्रवाई से अन्य स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग की टीम पिछले तीन घंटे से अधिक समय से अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिक भांजी से शादी करने के लिए अड़ा मामा:आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की दी धमकी, FIR दर्ज
    Next Article
    गोरखपुर में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग:हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने सौंपा ज्ञापन, कहा- दर्जा ही संरक्षण का आधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment