Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मुस्लिमों ने मदरसा-दुकानों को खुद तोड़ा:35 फीट ऊंची मीनार तोड़ने से बुलडोजर का इनकार, 30 साल पहले अवैध कब्जा कर बनाया था

    5 hours ago

    2

    0

    संभल में खाद के गड्ढे और खेल के मैदान पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मदरसा और पांच दुकानों को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक सप्ताह पहले खुद तोड़ना शुरू किया है। यह कार्रवाई प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद की जा रही है। हालांकि, 35 फीट ऊंची मस्जिद की मीनार तोड़ने से बुलडोजर ऑपरेटर ने इनकार कर दिया। खाद के गड्ढे एवं खेल के मैदान पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मदरसा एवं पांच दुकानों के निर्माण को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने हाथों से तोड़ना शुरू किया। हल्का लेखपाल सुरेंद्र कुमार ने अनुसार गाटा संख्या 630 खेल का मैदान है। 0.126 एरिया में 150 वर्गमीटर में मदरसा-मस्जिद है। खाद के गड्ढे की गाटा संख्या 623 में 540 वर्गमीटर में मदरसा, मस्जिद और पांच दुकानों का निर्माण है। मामला थाना असमोली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद का है। लोगों ने मदरसा व 5 दुकानों को निर्माण तोड़ा सोमवार को बुलडोजर आने का मस्जिद कमेटी के लोग इंतेजार करते रहे जब 12 बजे तक कोई बुलडोजर नहीं आया और लेखपाल भी गांव नहीं पहुंचे तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राजेश प्रशासन के मिले अल्टीमेट के अंतर्गत खुद ही मदरसा एवं पांच दुकानों के निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया। गाटा संख्या 623 में एक मकान की बैठक व रास्ता है। इसके आलावा ढाई बीघा भूमि में प्राथमिक माध्यमिक स्कूल बने हुए हैं। वह भूमि खेल के मैदान के नाम पर दर्ज है। ग्राम प्रधानपति हाजी मुनव्वर ने बताया कि सोमवार को जेसीबी नहीं आई है। इसकी जानकारी हमने लेखपाल को दी थी। लेकिन गांव वह भी नहीं आए हैं। रविवार को जेसीबी वाला आया था और 2 घंटे 18 मिनट उन्हें अपनी मशीन को चलाने पर 2100 रुपए लेकर गया था। गांव के लोग निर्माण को तोड़ रहे वहीं सोमवार को जेसीबी ड्राइवर से बात की गई तो कहा कि मैं इतनी ऊंची मीनार नहीं तोड़ सकता। मेरे चोट लग जाएगी और आने से मना कर दिया। गांव के ही लोग लगकर के निर्माण को तोड़ रहे हैं। पहले मदरसा और दुकानों को तोड़ने के लिए 80,000 रुपए का ठेका गांव पर ही आबिद नाम के व्यक्ति को दिया गया। रविवार को सुबह 11:18 बजे बुलडोजर पहुंचा और ग़ौसुल मदरसा और पांच दुकानों के निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया, इसी बीच मस्जिद के बाहर गेट, मदरसा, समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी यादव की निधि से लगे ठंडे पानी की प्याऊ को भी हटा दिया गया। गांव निवासी हामिद पुत्र नूरुद्दीन की समोसा-पकोड़े की दुकान थी। अफजल पुत्र सुलेमान हरी सब्जी की दुकान चलाता था, शाने आलम पुत्र पीर बख्श समोसा पकोड़े की दुकान चलाता था, फरमान पुत्र कल्लू मेडिकल स्टोर चलाता था और अजगर पुत्र इलियास जन सेवा केंद्र चलाता था। बीते शनिवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल गांव पहुंचे। जहां ग्राम प्रधानपति एवं मुतव्वली ने जेसीबी उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके बाद कल रविवार को गांव में जेसीबी पहुंची थी। ग्राम समाज की भूमि का सीमांकन डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के आदेश पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम समाज की भूमि का सीमांकन कर कब्जा मुक्त कराए जाने के संबंध में राजस्व निरीक्षक गुमसानी चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में हल्का लेखपाल सुरेंद्र सिंह, पीयूष शर्मा, अमित प्रथम, अनुराग शर्मा और सुभाष चंद्र की टीम गठित की गई। वहीं गाटा संख्या 623, रकवा 0.112 हेक्टेयर (खाद के गडढे) और गाटा संख्या 630, रकवा 0.126 हेक्टेयर खेल का मैदान की पैमाइश होनी है। पिछले हफ्ते राजस्व प्रशासन की पैमाइश के बाद आबिद को अवैध निर्माण तोड़ने का ठेका दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज गौआश्रय स्थल में एक गाय की मौत:दर्जनभर गायें बीमार, चारे-पानी का अभाव; DM मे जांच के आदेश दिए
    Next Article
    लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आगाज:भारतीय ज्ञान परंपरा से बनेगा 'विकसित भारत' @2047, गांवों के विकास पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment