Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर:दवाई लेने जा रहे बहजोई के रहने वाले ग्रामीण की मौत

    11 hours ago

    2

    0

    संभल में एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार ग्रामीण को टक्कर मार दी। इस हादसे में 50 वर्षीय भूरे की मौत हो गई। भूरे दवाई लेने के लिए संभल के एक निजी अस्पताल जा रहे थे। घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हयातनगर थाना क्षेत्र के बहजोई-संभल मार्ग पर बबैना फैक्ट्री के पास हुई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल भूरे को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक भूरे पुत्र मुन्नीलाल, गांव स्वराजपुरी, थाना बहजोई के निवासी थे। वह अकेले ही संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के यशोदा चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल जा रहे थे। हादसे की खबर मिलने के लगभग 40 मिनट बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। मोर्चरी में शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक भूरे की पत्नी का नाम कमलेश है। उनके दो बेटे मोरध्वज और इतवारी तथा दो बेटियां रजनी हैं। थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से पिकअप गाड़ी की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न:बांटी झालमुड़ी, जिप अध्यक्ष दद्दन मिश्रा बोले- भय हारा, भरोसा जीता
    Next Article
    सहारनपुर में संस्कृतिग्राम सांस्कृतिक केंद्र का शुभारंभ:उभरते कलाकारों को मिलेगा मंच, लोक कलाओं का होगा संरक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment