Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में रैगिंग का विरोध करने पर छात्र की पिटाई:लाइब्रेरी समेत प्रधानाचार्य कार्यालय में मारपीट हुई, बाहरी लड़कों को बुलाया

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में रैगिंग का विरोध करने पर एक इंटरमीडिएट छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई है। आरोप है कि यह घटना प्रधानाचार्य के कार्यालय में हुई, जिसमें बाहरी लोग भी शामिल थे। पीड़ित छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उक्त घटना संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के तिवारी सराय स्थित मिशन इंटरनेशनल एकेडमी की है। थाना हयातनगर कस्बा के तुर्कों वाली मस्जिद निवासी मोहम्मद तनवीर, जो इंटरमीडिएट कॉमर्स का छात्र है, 30 अप्रैल गुरुवार को एकेडमी गया था। आरोप है कि स्कूल के ही कॉमर्स के छात्र दाऊद और कामिल, जो तनवीर से रंजिश रखते थे, ने बाहरी लड़कों के साथ मिलकर लाइब्रेरी में तनवीर की पिटाई की। तनवीर वहां से बचकर प्रधानाचार्य के कार्यालय में चला गया। हालांकि, हमलावर लड़के प्रधानाचार्य के कार्यालय में भी घुस गए और वहां भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। किसी तरह उसे हमलावरों से बचाया गया और इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उसका इलाज गुरुवार दोपहर से जारी है। घायल छात्र तनवीर ने बताया कि आरोपी छात्र काफी समय से उसकी रैगिंग कर रहे थे। गुरुवार को भी रैगिंग का विरोध करने पर उसे लाइब्रेरी में पीटा गया। जब वह प्रधानाचार्य के कार्यालय में पहुंचा, तो हमलावरों ने वहां भी उसके साथ मारपीट की। तनवीर के पिता रियाजुल हसन ने पुलिस को घटना की सूचना दी है और न्याय की मांग करते हुए कहा है कि पुलिस मामले की गहन जांच करे। थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि छात्र के साथ मारपीट के इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि शिकायत प्राप्त हो गई है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में दुष्कर्म के दोषी को 7 साल की सजा:कोर्ट ने 20 हजार का लगाया जुर्माना, 10 साल बाद आया फैसला
    Next Article
    सहारनपुर में अंबेडकर चौक पर बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई:समाज सुधार, शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment