Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में सांड से टकराई बाइक, पति की मौत:पत्नी गंभीर रूप से घायल, मेरठ-बदायूं हाईवे पर घर लौटते समय हुआ हादसा

    7 hours ago

    1

    0

    संभल के मेरठ-बदायूं हाईवे पर एक सड़क हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उनकी बाइक आवारा सांड से टकरा गई थी। घायल पत्नी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उक्त घटना जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव बैरपुर के पास शुक्रवार रात करीब 8:45 बजे हुई। बाइक सवार पति-पत्नी आवारा सांड से टकराने के बाद लगभग 20 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने पति दुर्गेश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी पूजा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतक दुर्गेश कुमार थाना क्षेत्र के गांव हुलकाबाद का निवासी था और अपनी पत्नी के साथ गुन्नौर से काम निपटाकर घर लौट रहा था। सड़क हादसे में मौत की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। परिवार के सदस्य भी वहां पहुंच गए। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक पर 30 मिनट तक खड़ी रही छपरा एक्सप्रेस:ट्रेन से कटकर युवक की मौत, क्रासिंग बन्द रहने से वाहनों की लाइन लगी
    Next Article
    अखिलेश यादव बोले- यूपी की जनता बदलाव चाहती है:नौजवान डिग्रियां लेकर घूम रहे हैं, रोजगार नहीं मिल रहा, पेपर लीक करा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment