Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में स्कूल भूमि पर बना अवैध मदरसा-मस्जिद ध्वस्त:700 वर्गमीटर जमीन पर था कराया था निर्माण, 25 प्रतिशत मस्जिद का हिस्सा बचा

    1 hour ago

    2

    0

    संभल के मुबारकपुर बंद गांव में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के बीच खेल के मैदान और खाद के गड्ढे की 700 वर्गमीटर भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया है। इस भूमि पर 30 साल पहले गौसुल मदरसा बना था, जिसके बाद पांच साल पहले मस्जिद और पांच दुकानों का भी निर्माण कर लिया गया था। डीएम-एसपी की मौजूदगी में तीन बुलडोजर और दो हाइड्रा मशीनों से यह कार्रवाई की गई। मस्जिद का लगभग 25-30 प्रतिशत हिस्सा टूटने से बच गया है, जबकि ध्वस्त किए गए निर्माण का मलबा अभी भी जमीन पर पड़ा है। यह मामला असमोली थाना क्षेत्र का है। 28 मार्च को भूमि की पैमाइश के बाद मुस्लिम समुदाय ने 31 मार्च से मदरसा गौसुल और पांच दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था। मस्जिद कमेटी और ग्राम प्रधानपति हाजी मुनव्वर की मांग पर प्रशासन ने शुक्रवार को शेष अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। 40 मिनट की मशक्कत के बाद, दो हाइड्रा मशीनों ने पांच सेकंड में मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार गिरा दी। रविवार या सोमवार को मस्जिद के बचे हुए निर्माण को हटाकर मलबा साफ कराया जाएगा। लेखपाल सुरेंद्र कुमार के अनुसार, गाटा संख्या 630 (खेल का मैदान) के 0.126 एयर (150 वर्गमीटर) हिस्से पर मदरसा और मस्जिद का निर्माण था। वहीं, खाद के गड्ढे की गाटा संख्या 623 में 540 वर्गमीटर पर मदरसा, मस्जिद और पांच दुकानें बनी हुई थीं। लेखपाल ने बताया कि गाटा संख्या 623 में एक मकान की बैठक और एक रास्ता भी है। इसके अतिरिक्त, ढाई बीघा भूमि पर प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल बने हुए हैं, जो खेल के मैदान के नाम पर दर्ज है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के आदेश पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम समाज की भूमि का सीमांकन कर कब्जा मुक्त कराने के संबंध में राजस्व निरीक्षक गुमसानी चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। इस टीम में हल्का लेखपाल सुरेंद्र सिंह, पीयूष शर्मा, अमित प्रथम, अनुराग शर्मा और सुभाष चंद्र शामिल थे। टीम ने गाटा संख्या 623 (रकवा 0.112 हेक्टेयर, खाद का गड्ढा) और गाटा संख्या 630 (रकवा 0.126 हेक्टेयर, खेल का मैदान) की पैमाइश की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में रालोद नेताओं ने नगर निगम पर लगाए आरोप:पार्कों और सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    डीएम-एसपी ने संडीला तहसील सभागार में 166 शिकायतें:फरियादियों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए जल्द निस्तारण के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment