Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण, खुद तोड़ा:प्रशासन के अल्टीमेटम पर मदरसा, मस्जिद और 5 दुकानें हटाईं; 8 लोग जिद पर अड़े

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मदरसा, मस्जिद और पांच दुकानों को प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया गया है। यह कार्रवाई खाद के गड्ढे और खेल के मैदान की भूमि पर तीस साल पहले किए गए कब्जे को हटाने के लिए की जा रही है। जनपद संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद का है। बुधवार को गांव में साढ़े तीन बीघा सरकारी भूमि पर बने गौसुल मदरसा और उसके नाम से बनी मस्जिद के निर्माण को तोड़ा गया। पांच दुकानें भी इसकी चपेट में आईं, जिन्हें खाली कराकर तोड़ना शुरू कर दिया गया। आठ मकानों में रह रहे लोगों ने अभी इन्हें तोड़ने से इनकार कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के आदेश पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के संबंध में कार्रवाई शुरू की। राजस्व निरीक्षक गुमसानी चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में हल्का लेखपालों की एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने गाटा संख्या 623 (खाद के गड्ढे) और गाटा संख्या 630 (खेल का मैदान) की पैमाइश की। बीते शनिवार को पुलिस बल के साथ गांव पहुंची राजस्व प्रशासन की टीम ने यह पैमाइश पूरी की थी। राजस्व प्रशासन की पैमाइश के बाद अवैध कब्जाधारियों को आठ दिन में निर्माण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया। करीब तीस साल पहले खाद के गड्ढे और खेल के मैदान पर अवैध कब्जा कर मदरसे का निर्माण किया गया था। कुछ साल पहले इसी मदरसे के नाम से एक मस्जिद भी बनाई गई थी। इसके साथ ही सरकारी भूमि पर पांच दुकानें और आठ मकान भी बना लिए गए थे। तोड़ी गई दुकानों में हामिद पुत्र नूरुद्दीन की समोसा-पकौड़े की दुकान, अफजल पुत्र सुलेमान की हरी सब्जी की दुकान, शाने आलम पुत्र पीर बख्श की समोसा-पकौड़े की दुकान, फरमान पुत्र कल्लू का मेडिकल स्टोर और अजगर पुत्र इलियास का जन सेवा केंद्र शामिल थे। प्रशासन की चेतावनी के बाद गांव के ही आबिद हुसैन को मदरसा-मस्जिद और अन्य दुकानों को तोड़ने का ठेका दिया गया। बीते मंगलवार और बुधवार को आधा दर्जन मजदूरों ने इन अवैध निर्माणों को तोड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश महाराज की 2 अप्रैल से भागवत कथा:अयोध्या के रामसेवक पुरम में होगी आयोजित, इसी दिन निकलेगी कलश यात्रा
    Next Article
    पुलिस और पीएसी की मौजूदगी 12 घंटे चला बुलडोजर:चौराहा सौंदर्यीकरण के लिए गिराई पुलिस चौकी, बिल्डिंग गिरते देख महिला हुई बेहोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment