Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में सरकारी जमीन से मस्जिद हटेगी:बुलडोजर एक्शन आज, हाइड्रा से उतारी जाएगी 35 फीट ऊंची मीनार

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी के संभल में आज सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी मस्जिद पर बुलडोजर चलेगा। प्रशासन की कार्रवाई सुबह 8 बजे से शुरू होगी। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के आदेश पर एसडीएम निधि पटेल ने नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल के निर्देशन में राजस्व टीम गठित की है। इसमें राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और अन्य अधिकारी शामिल हैं। टीम आज गांव पहुंचकर अवैध निर्माण हटाएगी और गाटा संख्या 623 व 630 की दोबारा पैमाइश भी करेगी। हालांकि ग्राम प्रधानपति का कहना है कि मस्जिद हटाने से पहले स्कूलों को छोड़कर ग्राम समाज की अन्य अवैध संपत्तियों को भी हटाया जाए। बता दें कि इस जमीन पर मस्जिद के साथ बने मदरसा और दुकानों का अधिकांश हिस्सा पहले ही तोड़ा जा चुका है प्रशासन ने 28 मार्च को जमीन की पैमाइश कराई थी। इसके बाद 31 मार्च से मुस्लिम समुदाय ने खुद ही मदरसा गौसुल और पांच दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया था। मस्जिद कमेटी और ग्राम प्रधानपति हाजी मुनव्वर की मांग पर प्रशासन ने बुलडोजर उपलब्ध कराया। 5 अप्रैल को प्रशासन ने 2100 रुपए शुल्क लेकर करीब दो घंटे में मदरसा और दुकानों को ध्वस्त करा दिया था। हालांकि ग्रामीणों ने मस्जिद को खुद नहीं तोड़ा और प्रशासन से ही इसे हटाने की मांग की थी। अब मुख्य मस्जिद और उसकी करीब 35 फीट ऊंची मीनार को हटाने की तैयारी है। खेल मैदान और खाद गड्ढे पर निर्माण लेखपाल सुरेंद्र कुमार के अनुसार- असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में गाटा संख्या 630 खेल के मैदान के रूप में दर्ज है, जिसके करीब 150 वर्गमीटर हिस्से पर मदरसा और मस्जिद का निर्माण किया गया था। वहीं गाटा संख्या 623, जो खाद के गड्ढे के लिए आरक्षित है, उसकी 540 वर्गमीटर भूमि पर मदरसा, मस्जिद और पांच दुकानें बनाई गई थीं। इसी गाटा में एक मकान की बैठक और रास्ता भी दर्ज है। बताया गया कि लगभग ढाई बीघा भूमि पर प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल भी बने हैं, जो अभिलेखों में खेल के मैदान के नाम पर दर्ज हैं। 80 हजार में दिया गया था दुकानों को तोड़ने का ठेका मदरसा और दुकानों को गिराने के लिए गांव के आबिद को 80 हजार रुपए का ठेका दिया गया था। जिन दुकानों को ध्वस्त किया गया उनमें हामिद की समोसा-पकौड़े की दुकान, अफजल की सब्जी की दुकान, शाने आलम की नाश्ते की दुकान, फरमान का मेडिकल स्टोर और अजगर का जन सेवा केंद्र शामिल था। तस्वीरें देखिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोडीन-कफ-सिरप मामले में 38-हजार पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल:शुभम जायसवाल सहित 18 आरोपी हैं नामजद, नवंबर महीने में दर्ज हुआ था मुकदमा
    Next Article
    आगरा में सुबह से छाए बादल, तापमान 30°C:दिनभर कुछ ऐसा ही मौसम रहने की है उम्मीद, 42°C तक पहुंच सकता है तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment