Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में दिनदहाड़े दो महिलाओं से लूट:बाइक सवार बदमाश कुंडल-चेन छीनकर फरार, महिला को 15 टांके लगे

    2 hours ago

    2

    0

    संभल में दिनदहाड़े दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खेतों में काम कर रही महिलाओं के साथ लूट की घटनाएं हुई हैं। विरोध करने पर एक महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे 15 टांके लगाने पड़े। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पहली घटना चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र के दुधापुर गांव में हुई। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे रामपाल की पत्नी ओमवती अपने खेत पर काम कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक आया और उनके कुंडल व हथली छीन ली। विरोध करने पर बदमाश ने ओमवती के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने ओमवती के बेटे सोमवीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी घटना चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बुजुर्ग के बड़ागांव में गुरुवार शाम को हुई। जमुना देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद अपने खेत की ओर जा रही थीं, तभी एक बाइक सवार युवक ने उन्हें रोका। बदमाश ने उनसे बात की और फिर पीछे से उनके सोने के कुंडल व गले की चेन छीनकर फरार हो गया। लूट की इस घटना से जमुना देवी इतनी दहशत में आ गईं कि वह बेहोश हो गईं। करीब दो घंटे बाद घर पहुंचकर उन्होंने परिजनों को आपबीती सुनाई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एडिशनल एसपी कुलदीप सिंह और सीओ दीपक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता से जानकारी ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एडिशनल एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि बनियाठेर के अल्लीपुर बुजुर्ग और बहजोई के दुधापुर गांव में महिलाओं से कुंडल, चेन और हसली लूटने की घटनाएं हुई हैं। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर लुटेरों की पहचान की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्तार के शूटर श्यामबाबू पासी को 10 वर्ष की सजा:2014 में की गोली मारकर हत्या का मामला, दो मामले में पहले भी सजा हो चुकी
    Next Article
    ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा:बलिया में अस्पताल के गेट पर पत्थर फेंके, 6 घंटे चला बवाल, हॉस्पिटल सील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment