Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल SP ने घुटनों पर बैठकर अंशिका से वरमाला पहनी:हाथ जोड़कर लोगों को प्रणाम किया, 'ओ री सखी मंगल गाओ री...' गाना बजा

    19 hours ago

    2

    0

    यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा रविवार रात शादी के बंधन में बंध गए। अंशिका केके बिश्नोई को वरमाला पहनाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ीं, वो पहले पीछे हटे फिर घुटनों पर बैठकर माला पहन ली। इसके बाद जब बिश्नोई वरमाला पहनाने लगे, तो अंशिका ने सिर झुका लिया। इस दौरान बैकग्राउंड में कैलाश खेर का गाना- ओ री सखी मंगल गाओ री… बजता रहा। इसके बाद दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। फिर बिश्नोई, अंशिका का हाथ थामे ही मंच से उतरे। पहले रेंज रोवर, फिर घोड़ी से बारात लेकर पहुंचे IPS बिश्नोई IPS केके बिश्नोई बारात में शामिल होने रेंज रोवर कार से कुछ दूर गए। फिर घोड़ी पर सवार हुए। पूरे रास्ते बारातियों ने जमकर डांस किया। बिश्नोई के पिता सुजाना राम बिश्नोई ने भी बारातियों का साथ दिया। इसके बाद बारात जोधपुर के अजीत भवन पहुंची। यहां द्वारचार हुआ। इससे पहले बाड़मेर में केके बिश्नोई दोपहर 12 बजे सज-धज कर अपने घर से बाहर निकले। उन्होंने शेरवानी पहन रखी थी। बहन ने मिठाई खिलाई। हाथ में तलवार, काला चश्मा लगाकर बिश्नोई स्वैग के साथ घोड़ी पर बैठे। मंदिर गए और पूजा की। रास्ते में ढोल-नगाड़ों की धुन पर घर की महिलाएं डांस करती रहीं। फिर बारात बाड़मेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई। शाम करीब 6 बजे बिश्नोई बारात लेकर राजस्थान के बाड़मेर से 200 किलोमीटर दूर जोधपुर पहुंचे। शादी की थीम कृष्णांशिका (The krishnAnshika) रखी गई। तस्वीरें देखिए- केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंदिरा गांधी के हत्यारे का भतीजा न्यूजीलैंड का बड़ा ड्रग-तस्कर:22 साल की सजा हो चुकी, दावा- पहचान छुपाने की याचिका वापस ली
    Next Article
    हरदोई में गुमशुदा व्यक्ति का मिला शव:एक दिन पहले घर से निकले थे, लौटकर नहीं आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment