Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सबसे ज़्यादा ध्रुवीकृत राज्य', West Bengal में SIR अधिकारियों को बंधक बनाने पर SC सख्त, सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल तैनात करने का आदेश

    2 hours from now

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियों के बीच एक गंभीर सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। मालदा जिले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) प्रक्रिया में जुटे सात न्यायिक अधिकारियों को भीड़ ने लगभग नौ घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस घटना पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई और प्रभावित अधिकारियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों (Central Forces) की तत्काल तैनाती का निर्देश दिया है। इसे भी पढ़ें: West Bengal BJP: West Bengal में BJP का अर्श से फर्श तक का सफर, जानें पार्टी के Political Graph की पूरी कहानी इस घटना पर चिंता जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती का निर्देश दिया। बंगाल को "सबसे ज़्यादा ध्रुवीकृत राज्य" बताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस घटना को पहले से सोची-समझी साज़िश और SIR प्रक्रिया को पटरी से उतारने की कोशिश करार दिया।बुधवार को कालियाचक II ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस (BDO) के बाहर SIR के दौरान वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने को लेकर ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने सबसे पहले न्यायिक अधिकारियों से मिलने की मांग की। हालाँकि, उनकी यह मांग ठुकरा दी गई। शाम करीब 4 बजे, उन्होंने BDO ऑफिस का घेराव कर लिया और तीन महिलाओं सहित सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों (Judicial Officers) को 9 घंटे तक भीड़ द्वारा बंधक बनाए रखने की घटना पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए इस कृत्य को "सुनियोजित और अधिकारियों का मनोबल तोड़ने वाला" करार दिया। कोर्ट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित अधिकारियों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों (Central Armed Forces) की तैनाती का आदेश दिया है। इसे भी पढ़ें: इधर ट्रंप युद्ध को लेकर कर रहे थे बड़े-बड़े दावे, उधर 200 ड्रोन लेकर ईरान ने बोल दिया धावाभारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपिन पंचोली की पीठ ने पश्चिम बंगाल को देश का "सबसे अधिक ध्रुवीकृत" राज्य बताया। कोर्ट ने कहा कि महिला जजों सहित अधिकारियों को घेरना कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक "हिसाब-किताब वाली और किसी खास मकसद से की गई" हरकत थी।CJI सूर्यकांत एडवोकेट जनरल को संबोधित करते हुए "दुर्भाग्य से, आपके राज्य में हर कोई राजनीतिक नजरिए से बात करता है। क्या आपको लगता है कि हमें नहीं पता कि उपद्रवी कौन हैं? मैं खुद रात 2 बजे तक स्थिति की निगरानी कर रहा था।"  
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Bengal TMC: जानें Mamata Banerjee का वो 'Winning Formula', जिससे TMC बनी अजेय शक्ति
    Next Article
    West Bengal BJP: West Bengal में BJP का अर्श से फर्श तक का सफर, जानें पार्टी के Political Graph की पूरी कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment