Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सचेंडी गैंगरेप- यूट्यूबर शिवबरन के खिलाफ 500 पेज की चार्जशीट:20 से अधिक गवाह शामिल, इनामी दरोगा के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सचेंडी में 3 माह पहले किशोरी से हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने यूट्यूबर शिवबरन यादव के खिलाफ 500 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में 20 से अधिक गवाहों को शामिल किया गया है। आरोपियों के मोबाइल फोन नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), पीड़िता के बयान समेत अन्य सबूतों को शामिल किया गया है। वहीं मामले में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी दरोगा अमित कुमार मौर्या अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिसके बाद सचेंडी पुलिस उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस ने उसके गोरखपुर के बेलघाट कुरी बाजार स्थित घर पर 82 की कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर दिया है। अप्रैल के अंत तक पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। तीन माह पहले वारदात को दिया था अंजाम 5 जनवरी को सचेंडी थानाक्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी रात करीब 9:30 बजे शौचक्रिया के लिए गई थी। इस दौरान उसके साथ गैंगरेप किया गया था। पीड़िता ने भीमसेन चौकी के दरोगा अमित कुमार मौर्या व यूट्यूबर शिवबरन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने यूट्यूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि दरोगा अमित कुमार मौर्या फरार हो गया था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने दरोगा को सस्पेंड कर उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच की समेत चार टीमें तलाश कर रही, लेकिन उसे पकड़ न सकी। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा के मुताबिक मामले में शिवबरन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। इनामी दरोगा के गोरखपुर स्थित घर पर डुगडुगी पिटवाकर नोटिस चस्पा की गई है। 30 अप्रैल तक आरोपी दरोगा कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में गेहूं खरीद न होने पर किसानों का प्रदर्शन:उत्तर प्रदेश किसान सभा ने घोसी SDM को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    फर्रुखाबाद के डॉ. रोहित कनौजिया को सम्मान:मेरठ में जूलॉजी सेमिनार में हुए सम्मानित, अमरोहा के कॉलेज में हैं असिस्टेंट प्रोफेसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment