Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीडीओ अभिषेक कुमार ने वृद्ध महिला की मदद की:लखीमपुर खीरी में बंद पेंशन तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने एक वृद्ध महिला की बंद पेंशन तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए। महिला अपनी पेंशन बंद होने की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची थी। बताया गया कि वृद्ध महिला काफी समय से अपनी समस्या के समाधान के लिए भटक रही थी। सीडीओ अभिषेक कुमार की नजर उस पर पड़ी। महिला ने भावुक होकर बताया कि समाज कल्याण विभाग ने उसकी पेंशन बंद कर दी है और वह कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुकी है। मामले की गंभीरता को समझते हुए सीडीओ ने तत्काल महिला से संबंधित दस्तावेज अपने हाथ में लिए। उन्होंने इन कागजातों को जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय भिजवाते हुए पेंशन तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने अधिकारियों को यह भी स्पष्ट निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए। सीडीओ की इस त्वरित और संवेदनशील पहल से वृद्ध महिला की आंखों में आंसू आ गए। उसने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जनपद में इस घटना की चर्चा है और लोग प्रशासन की सक्रियता की सराहना कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर से ATS ने रोहिंग्या को अरेस्ट किया:फर्जी आधार, पैन समेत कई दस्तावेज मिले, मीट की फैक्ट्रियों में कर रहा था काम
    Next Article
    रायबरेली में वाहन फिटनेस सेंटर नहीं, चालान रोकने की मांग:वित्तविहीन विद्यालय संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment