Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया:लापरवाही मिलने पर 7 दिन का वेतन रोका, दिए जरूरी निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष चक ने 24 मार्च 2026 को भदोही जनपद के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चकसुंदरपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद पाया गया, जिस पर सीएमओ ने कड़ी कार्रवाई की। सीएमओ डॉ. चक दोपहर 2:15 बजे चकसुंदरपुर केंद्र पहुंचे, जहां वह बंद मिला। यहां तैनात सीएचओ नीलम पटेल मातृत्व अवकाश पर हैं। उनकी जगह कार्यरत एएनएम वंदना यादव ने गोपीपुर में 21 आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी कार्ड बनाए थे। लापरवाही के मद्देनजर, सीएमओ ने संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों का सात दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों और सूची में शामिल अन्य लोगों के आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद, सीएमओ ने दोपहर 2:25 बजे नथईपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। यहां एएनएम सरोजा देवी और सीएचओ सरोज मार्जी उपस्थित मिलीं। केंद्र पर 6 मरीजों को देखा गया था और उनके आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी कार्ड भी बनाए गए थे। सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक को एचडब्ल्यूसी सेंटर की बाउंड्री वॉल बनवाने का निर्देश दिया। साथ ही, नथईपुर केंद्र पर भी 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लाभार्थियों और सूची के आधार पर आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी कार्ड बनाने के आदेश दिए गए। जनपद भदोही के समस्त चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति न होने वाले स्थानों की जानकारी सात दिनों के भीतर अधोहस्ताक्षरी को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त, ओपीडी के समय मरीजों को आभा आईडी कार्ड बनाने के बाद ही पर्चा जारी करने का भी निर्देश दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे विंध्याचल धाम:अखिलेश यादव को सद्बुद्धि देने की मां से प्रार्थना, पौधों का किया वितरण
    Next Article
    कानपुर में 8 साल की बच्ची बाइक से टकराई:राहगीरों ने युवक को पकड़कर लात-घूंसे से पीटा, मंदिर में दर्शन करने जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment