Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैफई मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज से रेप:मानसिक बीमार गर्भवती हुई; चेजिंग रूम में करता था दरिंदगी

    10 hours ago

    1

    0

    इटावा में सैफई मेडिकल कॉलेज में 40 साल की महिला मरीज के साथ रेप हुआ है। वह मानसिक बीमार है। 9 महीने से भर्ती थी। इसका खुलासा महिला की रूटीन मेडिकल जांच में हुआ। वह 5 महीने की गर्भवती मिली। वारदात का खुलासा होते ही मानसिक रोग विभाग के प्रमुख प्रो. एके मिश्रा ने 18 मार्च को सैफई थाने में एफआईआर कराई। पुलिस ने 19 मार्च को सफाईकर्मी रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह चेजिंग रूम में पीड़ित को लेकर जाकर दरिंदगी करता था। कॉलेज प्रबंधन ने विभाग प्रमुख एके मिश्रा को हटा दिया। मानसिक रोग विभाग के सभी कर्मचारियों का ट्रांसफर दूसरे विभाग में कर दिया। 3 सदस्यीय टीम गठित कर 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। पीड़ित महिला की निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। सैफई सीओ रामगोपाल शर्मा ने कहा- मानसिक बीमार पीड़ित बोल-सुन नहीं सकती। उसके साथ कोई परिजन नहीं है। 24 जून 2025 को उसे मेडिकल कॉलेज में किसी शख्स ने भर्ती कराया था। तब से वह वहीं पर थी। जिस सफाई कर्मचारी ने यौनशोषण किया है। CCTV फुटेज मांगी गई है। कर्मचारियों और डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है। मेडिकल में रेप की पु‌‌‌ष्टि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया- वह वार्ड में कपड़े बदलने के लिए बने कमरे (चेजिंग रूम) में इशारा कर पीड़ित महिला को बुलाता था। वहां उससे रेप करता था। वह पीड़ित के साथ 4-5 बार रेप कर चुका है। गुरुवार रात पीड़ित का मेडिकल कराया गया। इसमें रेप की पु‌‌‌ष्टि हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है। कोर्ट से इसकी इजाजत मांगी जाएगी। ताकि ये स्पष्ट हो सकेगा कि महिला के गर्भ में पल रहा बच्चा उसका है या नहीं। पेट बढ़ा हुआ देखकर हुआ शक अस्पताल के कर्मचारियों ने दैनिक भास्कर को बताया- महिला मरीज का कुछ समय से पेट लगातार बढ़ रहा था। इससे डॉक्टरों को शक हुआ। जब जांच की गई तो गर्भवती होने की पुष्टि हुई। क्योंकि, वह 9 महीने से एडमिट थी, ऐसे में यह तय था कि मेडिकल कॉलेज में ही उसके साथ दरिंदगी हुई है। मेडिकल कॉलेज की लापरवाही भी उजागर मानसिक रोग विभाग के महिला वार्ड में कुल 15 बेड हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इस वार्ड के बाहर लगे सीसीटीवी लंबे समय से खराब हैं। वार्ड के आसपास कोई सुरक्षा गार्ड भी नहीं रहता है। इसी का फायदा आरोपी ने उठाया। तीन सदस्यीय टीम कर रही जांच आरोपी रविंद्र के चार लड़के, पत्नी अलग रहती है अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया- आरोपी रविंद्र शादीशुदा है। उसके 4 बच्चे हैं। पत्नी से विवाद है। वह उसे छोड़कर बच्चों संग किसी और के साथ रहती है। उसे एक ठेका कंपनी के माध्यम से अस्पताल में साफ-सफाई की ड्यूटी पर रखा गया था। वह कई महीने से मानसिक रोग विभाग में ही ड्यूटी कर रहा था। अखिलेश बोले- ऐसे लोगों को नौकरी पर रखने वालों पर भी कार्रवाई हो मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने X पर लिखा- जब लाखों रुपए लेकर चाल-चरित्र की थोथी बात करने वाली भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री के आर्थिक-साझेदार, बिना किसी जांच-पड़ताल और पुलिस वेरिफिकेशन के संविदा पर लोगों को रखेंगे तो ऐसे कुकृत्य तो होंगे ही। इसके लिए जो सबसे पहले दोषी है, कार्रवाई की शुरुआत उससे हो। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… आगरा में पिता, बेटा-बहू और पोती समेत 5 की मौत:पेड़ से टकराई बोलेरो, नवरात्रि के पहले दिन कैलादेवी से लौट रहे थे आगरा में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता, बेटा, बहू, पोती और नाती शामिल हैं। तीन लोग घायल हैं। हादसे के बाद गांव वालों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर सभी को निकाला। परिवार नवरात्रि के पहले दिन इटावा से राजस्थान के कैलादेवी दर्शन करने गया था। देर रात वहां से लौट रहा था। गुरुवार रात 11 बजे थाना चित्राहाट क्षेत्र में हादसा हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम', देखें लंच ब्रेक
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में महिलाओं ने गैस सिलेंडर की अर्थी निकाली, छाती पीट-पीटकर रोईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment