Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंगर सुनंदा शर्मा के शो में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ी:बरेली में छात्रों ने मंच पर चढ़ने की कोशिश की; पुलिस ने डंडा लेकर खदेड़ा

    13 hours ago

    2

    0

    बरेली की फ्यूचर यूनिवर्सिटी में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के शो के दौरान रविवार रात साढ़े 9 बजे हंगामा हो गया। सिंगर को नजदीक से देखने और सेल्फी लेने के लिए छात्र मंच के पास पहुंचने लगे। सिंगर के सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो छात्र भड़क गए। छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी, हूटिंग करने लगे और बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। हालात बिगड़ते देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने डंडा दिखाकर भीड़ को डराया, फिर धक्का देकर बैरिकेडिंग से दूर किया। बाद में छात्रों को शांत कराया गया। सिंगर ने भी मंच से छात्रों को समझाया। करीब आधे घंटे बाद हालात काबू में आए। सुनंदा ने अपना शो आगे बढ़ाया। इससे पहले, 3 अप्रैल को गाजियाबाद में सुनंदा शर्मा के शो में हंगामा हुआ था। परफॉर्मेंस के दौरान अचानक एक फैन स्टेज पर चढ़ गया था। इससे सुनंदा घबरा गईं और शो को बीच में ही रोक दिया। बाद में छात्र ने सुनंदा से माफी मांग ली थी। 5 तस्वीरें देखिए- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए… पुलिस बोली- भीड़ अधिक होने से बैरिकेडिंग टूटी सीओ संदीप कुमार ने बताया- फ्यूचर यूनिवर्सिटी में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का लाइव शो था। उनकी सुरक्षा के लिए थाने की पुलिस तैनात की गई थी। वहां बैरिकेडिंग भी लगाई गई थी, ताकि फैंस स्टेज पर न पहुंच पाए। लेकिन, फैंस की भीड़ ज्यादा हो गई थी। अचानक से बैरिकेडिंग पर धक्का लगा और बैरिकेड गिर गया। पुलिस ने तुंरत स्थिति को संभाला और फैंस को पीछे किया। बाद में शो शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। 3 अप्रैल को गाजियाबाद में भी हुआ था हंगामा इससे पहले, गाजियाबाद के राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) में 3 अप्रैल को पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा को छूने के लिए दौड़े स्टूडेंट ने रविवार को कान पकड़कर माफी मांगी थी। उसने कहा- मेरा नाम शिवांग पांडे है। मैं सुनंदा का फैन हूं। जब वह स्टेज पर गा रही थीं तो मैं अचानक से चला गया और पैर छूने चाहे। मैं माफी मांगता हूं। आप मुझे माफ कर देंगी तो मुझे कॉलेज का मैनेजमेंट भी माफ कर देगा। सॉरी मैम…। इस बीच सिंगर सुनंदा शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। कहा- स्टेज पर एक स्टूडेंट के अचानक आने और उसके मेरे पैरों में गिरने से जो हुआ, उसके लिए मैं स्टूडेंट्स को माफ करती हूं। कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट पर सख्त कार्रवाई की है। इसे रोक देना चाहिए। प्यार जताने का सबका अपना तरीका होता है। स्टूडेंट ने जो किया, उससे मैं डर गई थी, क्योंकि आजकल सिंगर के साथ कई तरह की घटनाएं हो रही हैं। गाजियाबाद में स्टेज पर सुनंदा के साथ क्या हुआ था… युवक छलांग लगा स्टेज पर पहुंचा था: गाजियाबाद के RKGIT में सुनंदा ने जब स्टेज पर आकर 2 से 3 सॉन्ग गाकर माहौल बनाया था कि इसी दौरान स्टेज के नीचे से लड़के वीडियो बनाने लगे और सेल्फियां लेने लगे। सुनंदा का ध्यान गीत गाते हुए साथ-साथ में दर्शकों को गुनगाने पर था। इस बीच छात्र शिवांग सिक्योरिटी की नजर से बचता हुआ स्टेज पर पहुंच गया। सुनंदा की डर से चीख निकली: स्टेज पर आते ही शिवांग तेजी से सुनंदा की तरफ बढ़ा और उनके करीब पहुंच गया। उसने सुनंदा को छूने की कोशिश की। वो उनके पैरों की तरफ तेजी से गिरा, जिससे सुनंदा डर गईं और डर के मारे उसकी चीख निकल गई। सुनंदा की चीख सुनते ही सिक्योरिटी अलर्ट हुई और घेरा बनाकर सिंगर को ले गई। छात्र शाहरुख स्टाइल में बाहें फैलाकर खड़ा हुआ: घटना के बाद छात्र स्टेज से उतरा नहीं और शाहरुख खान के सिग्नेजर स्टाइल में वाहें फैलाकर स्टूडेंट्स की तरफ देखने लगा। लगभग 2 मिनट तक युवक स्टेज पर रहा। इस बीच बाउंसरों और पुलिस वालों ने उसे स्टेज से उतारा। सिक्योरिटी ने धक्के देकर उतारा, हिरासत में लिया: स्टेज पर जैसे ही सिक्योरिटी पहुंची तो छात्र शिवांग भागने लगा। इस पर सिक्योरिटी ने उसे धक्के देकर पहले स्टेज से नीचे उतारा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गाजिबाद पुलिस के जवान उसे कॉलर से पकड़कर थाने ले गए। शो कैंसिल होने से मायूस लौटे स्टूडेंट: घटना के बाद सुनंदा शर्मा की इवेंज मैनेजमेंट टीम नाराज हो गई और सिक्टोरिटी इश्यू को लेकर शो कैंसिल कर दिया। स्टेज से बाहर गईं सुनंदा फिर नहीं आईं। हालांकि कॉलेज स्टूडेंट्स उनको बार-बार बुलाने के लिए कहते रहे। ---------------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ---------------------- यह खबर भी पढ़ें अखिलेश बोले-कार पर खड़े होकर बोल रहे या स्टूल पर, डिप्टी CM का जवाब- हम जालीदार टोपी नहीं पहनते सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव मौर्य रविवार को सोशल मीडिया पर भिड़ गए। गाजियाबाद पहुंचे केशव मौर्य से जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव की दादरी जनसभा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, दादरी में समाजवादी पार्टी की सभा फ्लॉप शो थी। वो पाने के लिए आए थे, खो कर चले गए। वो 2027 में सरकार बनाने के लिए आए थे, 2047 तक पीछे खिसक गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायल के घातक हमले से दहला तेहरान का रिहायशी इलाका, देखें वीडियो
    Next Article
    BJP के झंडे के साथ CM योगी ने ली सेल्फी:भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे, पार्टी का झंडा फहराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment