Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संगठन से मिले सम्मान ने बढ़ाया हौसला:सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

    2 hours ago

    2

    0

    कभी पिछड़ेपन और सुविधाओं का अभाव झेलने वाले बेलघाट ब्लाक अब नए कारणों से चर्चा में है। शिक्षकों की राजनीति करने वाले प्राथमिक शिक्षक संघ की बेलघाट शाखा ने रचनात्मकता की ओर कदम बढ़ाया है। पिछले साल से उन शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के सम्मान की मुहिम शुरू की, जिन्होंने अच्छी उपलब्धि हासिल की हो। इस सम्मान ने उनका हौसला बढ़ा और परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगे हैं। इस मुहिम का ही असर यह रहा कि कई मामलों में यह ब्लाक आज नंबर 1 बन चुका है। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में यहां के 32 छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। इसके साथ ही 4 बच्चों की चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। जानिए क्यों शुरू की सम्मान की मुहिम प्राथमिक शिक्षक संघ बेलघाट के अध्यक्ष विजय चौधरी उन शिक्षकों में शुमार हैं जो अपने विद्यालय को ही अपना मुख्यालय मानते हैं और रात वहीं रुकते हैं। अध्यक्ष बनने के बाद शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही उन शिक्षकों का हौसला बढ़ाने में भी वह लग गए, जो रचनात्मक कार्य करते हैं। यदि किसी शिक्षक के प्रयास से किसी बच्चे का प्रवेश नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, विद्या ज्ञान विद्यालय में हुआ या उसने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफलता पायी तो ब्लाक का शिक्षक संगठन उनके विद्यालय पहुंचता है और सभी बच्चों के सामने उस शिक्षक और सफल छात्र का सम्मान करता है। इससे दूसरे बच्चे भी प्रोत्साहित हो रहे हैं। उसका असर इस साल नजर आया है। छात्रवृत्ति के लिए दोगुने से अधिक छात्र-छात्रा सफल पिछले साल से तुलना करें तो इस बार राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में दोगुने से अधिक छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इन्हें अब अगले 4 सालों तक छात्रवृत्ति मिलेगी। मेरिट अच्छी रही तो स्नातक में भी यह बनी रहेगी। नयोदय विद्यालय में चयनित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ गई। जानिए कितने बच्चों का हुआ चयन इस साल राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 32 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इसमें 11 छात्राएं हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरायणपुर में 11 बच्चे, हरदत्तपुर से 5, कंपोजिट विद्यालय लालपुर से 5, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव से 3, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपार से 3, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंआ से 2, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढबिया से 1, कंपोजिट विद्यालय थाटी से 1, कंपोजिट विद्यालय साहूखोर बुजुर्ग से 1 विद्यार्थी का चयन हुआ है। नवोदय विद्यालय में 4 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें प्राथमिक विद्यालय शाहपुर द्वितीय की गुंजन साहनी, कंपोजिट विद्यालय अलावलपुर द्वितीय के बलजीत, प्राथमिक विद्यालय बारीगांव के रुद्र आर्य सिंह, कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर के आदित्य दुबे शामिल हैं। लखनऊ में शिक्षकों को मिला सम्मान राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 5 या इससे अधिक विद्यार्थियों को सफलता दिलाने वाले बेलघाट ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदत्तपुर के अजय मिश्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदत्तपुर के सर्वेश सिंह और कंपोजिट विद्यालय लालपुर के शिक्षक प्रशांत सिंह को लखनऊ में भी सम्मानित किया गया है। समय-समय पर ब्लाक अध्यक्ष विजय चौधरी के नेतृत्व में मंत्री वीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सुरेश व कोषाध्यक्ष अशोक कुमार द्वारा भी शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। छात्रा के स्कूल पहुंचकर किया सम्मानित शिक्षक संघ बेलघाट ने प्राथमिक विद्यालय शाहपुर द्वितीय की छात्रा गुंजल साहनी को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित होने पर रविवार को सम्मानित किया। ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों ने विद्यालय एक कार्यक्रम में अभिभावक की उपस्थिति में छात्रा एवं शिक्षक सुधीर कुमार एवं कमलेश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि छात्रा गुंजल एवं शिक्षकों के कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि ऐसे बच्चों एवं शिक्षकों का सम्मान के उनका हौसला बढ़ाया जाए। छात्रा को शील्ड, मेडल, बैग देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री वीरेंद्र कुमार, राम सुरेश, मदनेश्वर चंद, कमलेश गौतम आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी-बेटे की हत्या को हादसा दिखाने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार:बीमा के करोड़ों के लिए रची साजिश, पति समेत तीन पहले पकड़े गए
    Next Article
    सीतापुर में रास्ते विवाद में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार:महिलाओं समेत 5 लोग घायल, 3 जिला अस्पताल रेफर; जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment