Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संघ की बैठक में शामिल हुए सीएम...मुद्दों को किया नोट:CM को पसंद आई संतरे की खीर, विधायक की गाय को खिलाई पूड़ी-गुड़

    18 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शहर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के विचार परिवार की समन्वय बैठक में शामिल हुए। बैठक में कई मुद्दों व कठिनाइयों पर चर्चा हुई। सीएम ने बैठक के दौरान उठे कई मुद्दों को नोट भी किया है। 2027 से पहले शहर में संघ की बैठक में सीएम का शामिल होना, कई सियासी समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि भाजपा नेताओं का कहना है कि बैठक में राष्ट्रीय स्तर व देश से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई है। बताते चलें कि सीएम कानपुर में पहली संघ की समन्वय बैठक में शामिल हुए हैं। सीएम ने बैठके बाद लंच किया, जिसमें उनको संतरे की खीर खास पसंद आई। बैठक के बाद वह किदवई नगर में भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के बहू व बेटे को आशीर्वाद देने के लिए गए। इसके बाद संजय वन में बने हेलीपैड से सीएम ने लखनऊ के लिए उड़ान भरी। सरकार व संघ एकजुट होकर करें काम बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि बैठक में इस बात पर खास फोकस रहा कि कैसे सरकार व संघ एकजुट होकर काम करें। इसके अलावा समाज, सरकार व संगठन को फोकस में रखते हुए बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने पर भी बात हुई। बैठक के बहाने कहीं न कहीं संघ को साधने की कोशिश की गई है। सुबह 11 बजे सीएम पहुंचे कानपुर समन्वय बैठक में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11 बजे कानपुर पहुंचे। सुबह 11 बजे उनका हेलीकाप्टर सीएसए के हेलीपैड में उतरा। हेलीपैड पर उनका स्वागत मेयर प्रमिला पांडेय, विधायक सरोज कुरील, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित समेत विधायकों व भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय नवाबगंज में संघ के विचार परिवार की बैठक में शामिल हुए। संघ के 22 व भाजपा के सात पदाधिकारी रहे शामिल संघ की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी रहे। बैठक में समाज, सरकार व संगठन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में संघ के 22 व भाजपा के सात पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में समाज, सरकार व संगठन को लेकर चर्चा हुई। करीब एक घंटे चली बैठक में संघ व भाजपा के बीच बेहतर तालमेल को लेकर बातचीत की गई। 3 तस्वीरें देखिए… मिशन 2027 फतेह करना रहा फोकस संघ की समन्वय बैठक में सीएम व प्रदेश अध्यक्ष की कोशिश रही कि शहर में संघ व भाजपा के बीच के अंतर को खत्म किया जाए। इसको लेकर संघ के पदाधिकारियों से राय मशविरा किया गया। अगर बैठक में ओवरआल बात करें तो 2027 के विधानसभा चुनाव में संघ व भाजपा को एक जुट होकर मिशन फतेह करने पर फोकस रहा। इसके अलावा संघ व सरकार के बीच आपसी संबंध मजबूत करने पर भी विचार हुआ। प्रगति व कठिनाइयों पर हुई चर्चा भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि समविचारी संगठन जो एक विचारधारा के लिए काम करते हैं। वह समय समय पर बैठते रहते हैं। यह पहली बार नहीं है। संगठनों के लोगों ने समन्वय बैठक में अपने अपने क्षेत्र की प्रगति व कठिनाइयों पर चर्चा हुई है। सीएम ने कई मुद्दों को नोट किया है। कानपुर भाजपा में चल रही आपसी कलह पर कहा कि बैठक में देश व राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर चर्चा हुई है। संघ की बैठक में सीएम जिस पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय नवाबगंज में शामिल हुए, वह स्कूल संघ परिवार का कहा जाता है। सीएम ने चखा पालक वाली अरह की दाल का स्वाद सीएम ने समन्वय बैठक के बाद दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में लंच किया। लंच में उनको पालक वाली अरहर की दाल, भरवा तरोई, कुरकुरी भिंडी, लौकी का कोफ्ता, कढ़ी, चावल, तवा रोटी व मिस्सी परोसा गया। डिजर्ट में उनको संतरे वाली खीर दी गई, जो कि उनको खास पसंद आई। विधायक के बेटे बहू को दिया आशीर्वाद समन्वय समिति की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किदवई नगर विधानसभा से विधायक महेश त्रिवेदी के घर पहुंचे। विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि, सीएम को बेटे की शादी में आना था, लेकिन व्यस्तता के कारण वो नहीं आ पाए थे, क्योंकि वो विदेश दौरे पर थे,शुक्रवार को जब वह कानपुर पहुंचे तो हमारे बच्चों को भी आशीर्वाद भी देने के लिए आवास पर आए थे। उन्होंने बताया कि सीएम योगी करीब 2:08 पर उनके आवास पर पहुंचे और 2:24 पर यहां से रवाना हो गए इस दौरान उनसे व्यक्तिगत चर्चा भी हुई, उन्होंने हमारे गुरु स्थान की भी चर्चा की। हरिदास जी, जिन्होंने बिहारी जी को प्रकट किया था, उस स्थान की भी बहुत काफी प्रशंसा की और तो और उन्होंने हमारी भी बहुत प्रशंसा की साथ ही उन्होंने गौशाली में गाय नंदिनी और राधा को अपने हाथों से गुड़ और पूड़ी खिलाई साथ बच्चों को आशीर्वाद भी दिया। विधायक बोले…महाराज जी का घर आना मेरा सौभाग्य विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि, मै बहुत खुश हूं, क्यों कि महाराज जी का मेरे घर पर आगमन हो रहा है। वो यहां वर- वधू को आशीर्वाद देने के लिए पहुंच रहे हैं। हम सब बहुत खुश और उन्हें ह्रदय से बधाई देते हैं। वहीं, 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा- तैयारी हमारी पूरी है हमें 27 के चुनाव का इंतजार नहीं है। हम हमेशा जैसे चुनाव लड़ते हैं इस बार भी वैसे ही चुनाव लड़ेंगे। भाजपा चुनाव जीतने के बाद ही जनता की सेवा में जुट जाती है। हम मार्ग को हमेशा से ही प्रशस्त करके चलते हैं और सबके भलाई के लिए काम करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर कलेक्ट्रेट का मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण:लंबित शिकायतें और पुराने केसों पर जताई नाराजगी, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
    Next Article
    गोंडा के कार्तिकेय सिंह को यूपीएससी में 269वीं रैंक:सांसद प्रतिनिधि के बेटे, IIT मुंबई से बीटेक; दूसरे प्रयास में मिली सफलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment