Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साहब! कल शादी है, रिचार्ज के बाद बिजली कट गई:कानपुर में प्रीपेड मीटर से परेशान लोगों सौंपा ज्ञापन, बिजली विभाग मुर्दाबाद के लगाए नारे

    12 hours ago

    2

    0

    कानपुर के घाटमपुर में गुरुवार को 50 से अधिक महिलाएं और स्थानीय लोग प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटरों से जुड़ी समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिना उनकी सहमति के स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। रिचार्ज कराने के बाद भी बिजली सप्लाई काट दी जाती है। एक महिला ने एसडीएम से शिकायत करते हुए कहा, “साहब, 2000 रुपये का रिचार्ज कराने के बाद भी बिजली काट दी गई, जबकि कल मेरी बेटी की शादी है। बढ़े हुए बिल और तकनीकी दिक्कतों से परेशानी घाटमपुर निवासी जन्मेजय, मुकेश दीक्षित, तराना, सुनील, अनुज गोस्वामी, ब्रह्मादीन पांडेय और पवन समेत बड़ी संख्या में लोग एसडीएम अविचल प्रताप सिंह से मिले। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल पहले से ज्यादा आ रहे हैं। समय पर भुगतान करने के बावजूद भी बैलेंस माइनस में चला जाता है, जिससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके पास स्मार्टफोन नहीं है, जिससे उन्हें रिचार्ज और बैलेंस की सही जानकारी नहीं मिल पाती और समय पर भुगतान करना मुश्किल हो जाता है। पुराने मीटर लगाने की मांग लोगों ने ज्ञापन देकर मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने बिजली मीटर दोबारा लगाए जाएं, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने सभी को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। कल बेटी की शादी दो हजार रिचार्ज के बाद भी कट गई बिजली घाटमपुर नगर के शिव पूरी पश्चिमी निवासी मम्मू पत्नी स्व धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि साहब हमने दो हजार रुपए न रिचार्ज दो दिन पहले किया था, कल बेटी की शादी है। आज रात में विद्युत सप्लाई काट दी गई। कई बार शिकायत करने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। SDM बोले- विद्युत विभाग को जांच के दिए निर्देश घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि महिलाओं और लोगों ने उन्हें ज्ञापन देकर समस्या बताई है, विद्युत विभाग के अधिकारी को जांच के निर्देश दिए है। ताकि लोगों की समस्या का निस्तारण हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी:124 परीक्षा केंद्रों पर 46159 छात्र छात्राओं ने दी थी परीक्षा
    Next Article
    बर्रा में 25 हजार का इनामी दीवान में छिपा मिला:बोला- दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी, छत पर सिगरेट पीने की जानकारी पर पहुंची पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment