Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर जिला अस्पताल में गार्ड ने तीमारदार से की छेड़छाड़:शोर मचाने पर आरोपी भागा, सुरक्षा एजेंसी से मांगा जवाब

    2 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल में रविवार तड़के एक गंभीर मामला सामने आया, जहां भर्ती महिला मरीज की तीमारदार के साथ ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी गार्ड मौके से फरार हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी देने के साथ पुलिस को भी तहरीर सौंप दी है। जानकारी के अनुसार, गंगोह क्षेत्र की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजन शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल लेकर आए थे। चिकित्सकीय जांच के बाद महिला को नई बिल्डिंग के सामान्य प्रसव वार्ड में भर्ती किया गया। मरीज के साथ उसके परिजन और एक महिला तीमारदार भी वार्ड में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शनिवार रात सभी लोग वार्ड में सो रहे थे। इसी दौरान रविवार सुबह करीब चार बजे ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने मरीज के पास सो रही महिला तीमारदार के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की। विरोध करने और शोर मचाने पर आसपास के वार्डों से अन्य तीमारदार भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन इससे पहले ही आरोपी गार्ड वहां से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद वरिष्ठ परामर्शदाता एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय यादव ने मौके पर पहुंचकर तीमारदारों से बातचीत की और घटना की जानकारी ली। यह पहली बार नहीं है जब अस्पताल में इस तरह की घटना सामने आई हो। पिछले वर्ष भी जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में एक महिला तीमारदार के साथ सुरक्षा गार्ड द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया था, जिसके बाद संबंधित गार्ड को हटा दिया गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इस संबंध में सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने वाली एजेंसी को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही एजेंसी के अधिकारी को भी तलब किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की हरकत किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में बाइक अनियंत्रित होकर गिरी:18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, शहर से घर लौटते समय हुआ हादसा
    Next Article
    राम मंदिर में संरक्षित होगी दुनियाभर की रामायण पांडुलिपियों:दुर्लभ हस्तलिपियों के संरक्षण की तैयारी, दिल्ली में पहली बैठक आज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment