Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर का अली रजा कुवैत में फंसा:प्राइवेट कंपनी में काम करता था , ब्रेन हेमरेज होने पर अस्पताल में चल रहा इलाज

    3 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के कस्बा नानौता के रहने वाले सैय्यद अली रजा इन दिनों कुवैत के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। अली रजा रोजगार के सिलसिले में कुवैत की एक कंपनी में कार्यरत थे, लेकिन कुछ दिनों पहले अचानक ब्रेन हेमरेज होने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर वहां मौजूद उनके भांजे नफीस हैदर और मोहम्मद नजफ ने उन्हें तुरंत कुवैत के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों भांजे अस्पताल में रहकर लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं। वहीं, अली रजा का परिवार भारत में उनके सकुशल लौटने का इंतजार कर रहा है। उनकी पत्नी, बेटा अहमद रजा और अन्य परिजन बेहद चिंतित हैं। परिजनों के अनुसार, मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात और इजराइल-ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हैं, जिससे अली रजा को भारत लाना मुश्किल हो रहा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में अली रजा के बेटे अहमद रजा ने बताया कि उनके पिता की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए भारत लाना बेहद जरूरी है। उन्होंने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द उनके पिता की वतन वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि उनका समुचित इलाज भारत में कराया जा सके। इधर, अली रजा के परिजन ही नहीं, बल्कि पूरे मोहल्ला चाहमजली कोट और आसपास के लोग भी उनके स्वस्थ होकर सुरक्षित भारत लौटने की दुआ कर रहे हैं। इलाके में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में गृहकर आपत्ति दर्ज कराने का कल आखिरी दिन:82 लाख रुपये का टैक्स हो चुका जमा, बकायदारों पर सीलिंग की कार्रवाई भी जारी
    Next Article
    हाथरस में महाराणा प्रताप शोभायात्रा अध्यक्ष का स्वागत:9 मई को निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment