Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर के रेलवे यार्ड में मिला अज्ञात शव:पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा, कई दिन पुराना है शव, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में स्थित न्यू मक्खन कॉलोनी के पास एक पुराने रेलवे यार्ड में देर रात एक अज्ञात शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया। टीम ने साक्ष्य इकट्‌ठा किए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि शव काफी पुराना है और उसकी स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। शव के सड़-गल जाने के कारण मृतक की पहचान कर पाना फिलहाल संभव नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि शव की स्थिति को देखते हुए यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना हो सकता है। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस आसपास के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की पड़ताल कर रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके। इसके अलावा, आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे किसी प्रकार का सुराग मिल सके। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहत मिलेगी या झटका...? पवन खेड़ा की याचिका पर आज SC में बड़ी सुनवाई
    Next Article
    अर्जुन रामपाल की 14 फिल्में फ्लॉप, किराया नहीं दे पाए:मॉडल से एक्टर बने; निगेटिव रोल्स से स्टारडम मिला, 'धुरंधर' ने किस्मत बदली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment