Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 10 नामित पार्षदों को दिलाई शपथ:महापौर बोले- समन्वय के साथ काम कर शहर को दें नई दिशा, जनप्रतिनिधियों किया स्वागत

    12 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर नगर निगम में शुक्रवार को आयोजित समारोह में महापौर डॉ.अजय कुमार ने शासन द्वारा मनोनीत दस नामित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी पार्षदों से आपसी समन्वय बनाकर महानगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। शपथ लेने वाले नामित पार्षदों में धनपाल कश्यप, मुरारी खेतवाल, मनीष सचदेवा, शिवमंगल सिंह, राजेश वालिया, जसवीर मोगा, प्रवीण रोहिला, राहुल झाम, निशांत वर्मा और अरुण गुप्ता शामिल रहे। समारोह के बाद महापौर ने सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई गोयल, उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद दिग्विजय चौहान व मुकेश गक्खड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने नामित पार्षदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महापौर डॉ.अजय कुमार ने कहा कि नामित पार्षद न केवल नगर निगम बोर्ड की बैठकों में सक्रिय सहभागिता करेंगे, बल्कि जनहित, सुशासन और शहर के समग्र विकास को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इन पार्षदों के जुड़ने से निगम को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। नगर विधायक राजीव गुंबर ने इसे कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए स्वर्णिम अवसर बताते हुए कहा कि सभी को आपसी सामंजस्य के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए काम करना चाहिए। वहीं विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि नामित पार्षदों पर अब संगठन और विकास दोनों की जिम्मेदारी है, जिसे उन्हें पूरी निष्ठा से निभाना होगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई गोयल ने भी पार्षदों से शहर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने और उसे बेहतर स्वरूप देने की अपील की। कार्यक्रम में नगरायुक्त शिपू गिरि, अपर नगरायुक्त मृत्युंजय समेत बड़ी संख्या में पार्षद एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सदन प्रभारी जेपी यादव ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम, पोस्टर से महिलाओं की तस्वीरें गायब:चंदौली में डीएम ने अधिनियम पर विचार प्रस्तुत किए
    Next Article
    कौशांबी में लव जिहाद पर विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment