Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 65 लाख निवेश कर दोगुना रिटर्न का झांसा:पीड़ित बोला–शेयर मार्केट में 10% मुनाफे का दिया लालच, पत्नी-बहन के खातों में रकम भेजी

    10 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के बेहट क्षेत्र के एक ठेकेदार ने शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 65 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम नानौली निवासी अर्जुन पुत्र जगदीश ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ठेकेदारी का कार्य करता है। उसके रिश्तेदार सागर के माध्यम से उसकी पहचान मुजफ्फराबाद निवासी दीपक सैनी से हुई थी। आरोप है कि दीपक ने स्वयं को शेयर मार्केट का अनुभवी निवेशक बताते हुए कम समय में रकम दोगुनी करने और हर माह 10 प्रतिशत मुनाफा देने का भरोसा दिलाया। प्रार्थी के अनुसार, उसने 23 मार्च 2025 से 1 अक्टूबर 2025 के बीच करीब 65 लाख रुपए अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन ट्रांसफर और नकद रूप में दिए। आरोप है कि दीपक ने अधिकांश रकम अपनी पत्नी राधिका सैनी और बहन अंचल सैनी समेत अन्य लोगों के खातों में जमा कराई। जब अलग-अलग खातों में पैसा जमा कराने का कारण पूछा गया तो दीपक ने टैक्स और लेन-देन छिपाने की बात कहकर भरोसा दिलाया। अर्जुन का कहना है कि शुरुआत में कुछ भुगतान मुनाफे के रूप में किया गया, लेकिन बाद में रकम लौटाना बंद कर दिया गया। जब उसने अपनी मूल धनराशि और रिटर्न की मांग की तो आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में पैसा लौटाने से इंकार कर दिया। प्रार्थना पत्र में कहा कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई थी, उनमें से कुछ खाताधारकों ने बताया कि उनके खातों में धनराशि ऑनलाइन गैम्बलिंग और सट्टेबाजी से संबंधित लेन-देन के रूप में आई थी। इससे उसे संदेह हुआ कि निवेश के नाम पर ली गई रकम का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में किया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी की पत्नी का बैंक खाता पुलिस द्वारा फ्रीज किए जाने की जानकारी भी सामने आई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उसने धोखाधड़ी का विरोध किया तो आरोपी ने पैसा वापस न करने और जान से मारने की धमकी दी। उसके अनुसार आरोपी ने कहा कि वह इसी तरह लोगों से पैसा हड़पता है और दोबारा रकम मांगने पर हत्या करवा देगा। अर्जुन ने बताया कि उसने 8 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना:भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया
    Next Article
    आगरा में भीषण गर्मी, दोपहर बाद बदल सकता है मौसम:आंधी के साथ बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, 16 जून तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment