Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में आत्मदाह चेतावनी मामले में नया मोड़:धोखे से शादी, झूठे मुकदमे और जान से मारने की धमकी; पति ने लगाए गंभीर आरोप

    5 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में एक दिन पहले पुलिस लाइन पहुंची महिला द्वारा 30 अप्रैल को आत्मदाह की चेतावनी देने के मामले में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। इस बार पीड़ित पति अब्दुल्ला अंसारी पुलिस लाइन पहुंचे और अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एसएसपी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना मंडी क्षेत्र के रहने वाले अब्दुल्ला अंसारी का आरोप है कि उनकी पत्नी ने 2018 में उनसे धोखे से निकाह किया था। शादी के बाद उन्हें पता चला कि पत्नी पहले से शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे भी थे, जिसकी जानकारी उनसे छुपाई गई थी। अब्दुल्ला का कहना है कि उन्होंने पत्नी और उसके बच्चों की आर्थिक रूप से काफी मदद की, यहां तक कि बेटी की शादी में करीब 6 लाख रुपये खर्च किए। पीड़ित के मुताबिक, पत्नी अपने पूर्व पति से लगातार संपर्क में रही, जिसका उन्होंने विरोध किया, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया। आरोप है कि पत्नी ने अपने बेटे के लिए उनसे ढाई लाख रुपये उधार दिलवाए, जो वापस नहीं किए गए। पैसे मांगने पर झगड़े शुरू हो गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। अब्दुल्ला का कहना है कि नवंबर 2025 में उन्होंने तलाक का नोटिस भेज दिया था। इसके बाद पत्नी ने उन पर और उनके परिवार पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने शुरू कर दिए। थाना मंडी में दर्ज दो मामलों में उन्हें जेल भी जाना पड़ा, हालांकि फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पत्नी लगातार उनसे 20 लाख रुपये की मांग कर धमका रही है और पैसे न देने पर गैंगरेप जैसे संगीन मामलों में फंसाने की बात कह रही है। इतना ही नहीं, वह दुकान पर आकर गाली-गलौज करती है और कारोबार बंद कराने की धमकी देती है। अब्दुल्ला ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उन्हें व उनके परिवार को झूठे मुकदमों से बचाया जाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में स्मार्ट मीटर समस्या पर भाजपाइयों का घेराव:एक्सईएन को 3 दिन का अल्टीमेटम, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    लखनऊ में RSS के कार्यक्रम में हंगामा:सह प्रचार प्रमुख से पूछा- UGC मुद्दे पर संघ आंदोलन क्यों नहीं करता?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment