Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में अंडर-16 व अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल संपन्न:227 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, चयन प्रक्रिया निष्पक्ष रही

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में जिला क्रिकेट को नई प्रतिभाएं देने के उद्देश्य से अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुए। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एसडीसीए) द्वारा अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित ट्रायल में जिले भर के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ट्रायल में अंडर-16 वर्ग में कुल 103 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि अंडर-19 वर्ग में 124 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के माध्यम से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। पूरी चयन प्रक्रिया एनआईएस कोच नागेंद्र कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। उन्होंने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल का बारीकी से मूल्यांकन किया। ट्रायल के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। एसडीसीए के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि यह ट्रायल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने खेल कौशल को और बेहतर बना सकेंगे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रायल पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए गए हैं, ताकि योग्य खिलाड़ियों को ही आगे बढ़ने का मौका मिल सके। अंडर-16 वर्ग के ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू हुए, जबकि अंडर-19 वर्ग के ट्रायल दोपहर 2 बजे से आयोजित किए गए। आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में एसडीसीए के कई पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान सचिव लतीफ उर रहमान, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। खिलाड़ियों और अभिभावकों ने भी आयोजन की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सर्वजन सनातन पार्टी और ब्राह्मण एकता मंच की बैठक:बलिया में एससी-एसटी एक्ट और सनातन धर्म पर चर्चा
    Next Article
    कांग्रेस नेता सत्य नारायण पटेल का बयान:राहुल गांधी ही भाजपा से नहीं डरते, जनता के मुद्दे उठाते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment