Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में बाबा साहेब प्रतिमा पर विवादित बैनर पर विवाद:विरोध करने पर परिवार को जानलेवा धमकी, SSP से न्याय की गुहार

    5 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव हसनपुर (भलस्वा) में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर एक विवाद सामने आया। गुरुवार को गांव निवासी सुशील कुमार बौद्ध ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि भीम आर्मी से जुड़े कुछ युवकों ने बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ एक विवादित बैनर लगाया था। सुशील कुमार बौद्ध के अनुसार, गांव में हर वर्ष आंबेडकर प्रतिमा पर सभी समाज और संगठनों के लोग माल्यार्पण करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति विशेष का फोटो प्रतिमा के साथ लगाना सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने 13 अप्रैल को ही ऐसा बैनर न लगाने की हिदायत दी थी, और इस मुद्दे पर पहले भी हल्का विवाद हो चुका था, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। सुशील कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल को जब वह अपने परिवार के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे, तो उन्होंने विवादित बैनर देखा। उन्होंने इसका विरोध करते हुए आरोपियों से बैनर हटाने या किसी अन्य स्थान पर लगाने का अनुरोध किया। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया और उनके साथ गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की। उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि करीब 30 से 35 युवकों की भीड़ में कुछ नामजद लोग भी शामिल थे, जिन्होंने गांव में माहौल खराब करने और तनाव फैलाने की कोशिश की। घटना के बाद सुशील कुमार ने थाना गागलहेड़ी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाना पड़ा। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित ने बताया कि एसएसपी ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में शराब ठेका खोलने का विरोध:ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंप बच्चों के भविष्य पर जताई चिंता
    Next Article
    संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही पर होगी कार्रवाई:सहारनपुर में एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराया जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment