Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर अमीन निलंबित:दस्तावेज न दिखा पाने पर दो डंपर सीज, एसडीएम के निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर एक्शन

    11 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार देर रात सदर एसडीएम सुबोध कुमार ने चिलकाना क्षेत्र में पठेड़ खनन चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिससे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। एसडीएम ने खनन सामग्री से भरे दो डंपरों को रोककर उनकी जांच की। जांच में सामने आया कि दोनों वाहनों के पास खनन परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इसके अलावा, वाहनों पर न तो नंबर प्लेट थी और न ही अनिवार्य माइनिंग टैग लगा हुआ था। नियमों के इस उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए दोनों डंपरों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान खनन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। जांच में लापरवाही और संभावित मिलीभगत के संकेत मिलने पर संग्रह अमीन यशवंत सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। वहीं, सीजनल संग्रह अमीन सुभाष कुमार की सेवाएं समाप्त कर उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों—हेड कांस्टेबल संदीप कुमार और मनमोहन के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। एसडीएम ने इस संबंध में एसएसपी को रिपोर्ट भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम सुबोध कुमार ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और उसके परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए डंपरों के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही, मोटर व्हीकल एक्ट और खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप है। अधिकारियों ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध खनन के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत:मालिक-चालक पर केस दर्ज, 6 महीने पहले पिता की करंट लगने से गई थी जान
    Next Article
    फिरोजाबाद में कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा कांच उद्योग, खुलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment