Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में एक्सप्रेसवे पर नाइट्रोजन गैस लीक:दो ट्रकों की टक्कर के बाद हादसा, फायर टीमों ने संभाला मोर्चा

    1 hour ago

    2

    0

    सहारनपुर में नए बने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मोहंड के पास यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डाट काली मंदिर के नजदीक नाइट्रोजन गैस से भरे एक ट्रक में रिसाव शुरू हो गया। हादसा दो ट्रकों की टक्कर के बाद हुआ, जिससे कुछ देर के लिए हाईवे पर गुजर रहे वाहनों में दहशत फैल गई और यातायात प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार, नाइट्रोजन गैस से भरे कैप्सूल ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के चलते टैंक में लीकेज हो गया और गैस बाहर निकलने लगी। हाईवे पर मौजूद लोगों ने गैस रिसाव की सूचना तुरंत प्रशासन को दी, जिसके बाद मौके पर राहत व बचाव अभियान शुरू किया गया। सूचना मिलते ही देहरादून और सहारनपुर से फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। उत्तराखंड फायर सर्विस के कर्मियों ने स्थिति का जायजा लेकर तुरंत ऑपरेशन शुरू किया। साथ ही संबंधित कंपनी की रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया, जिसने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। मौके पर पहुंची टीमों ने सबसे पहले इलाके को सुरक्षित घेरा बनाकर खाली कराया। इसके बाद फायर कर्मियों की निगरानी में लीक हो रही नाइट्रोजन गैस को सावधानीपूर्वक दूसरे ट्रक में ट्रांसफर किया गया। पूरे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। घटना के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और हालात पर नजर बनाए रखी। एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए यातायात को नियंत्रित किया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ा खतरा टल गया। कुछ देर बाद हालात सामान्य हो गए और एक्सप्रेसवे पर यातायात धीरे-धीरे फिर से सुचारू कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर क्लब के संचालक के बेटे ने सुसाइड किया:फॉर्च्यूनर से फार्महाउस पहुंचा, पिस्टल से मुंह में मारी गोली
    Next Article
    पारा में दांतों से काटा युवक का गाल, मांस निकला:बीच-बचाव करने आए दो पड़ोसियों को भी काटने दौड़ा, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment