Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में गैस एजेंसी से बच्ची लापता:सीसीटीवी में गोद में ले जाता दिखा युवक, पुलिस ने दबिश दी; कोतवाली में मिली मासूम

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक युवक गैस एजेंसी पर केवाईसी कराने गया था। उसके साथ उसकी 3 साल की बेटी भी थी। वह लाइन में लग गया। भीड़ अधिक होने कारण बच्ची गैस एजेंसी के बाहर चली गई। इधर बच्ची को लापता देख उसका पिता उसे खोजने लगा। जब वह नहीं मिली तो थाने में किडनैप की सूचना दी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई। पुलिस ने सीसीटीवी देखे। सीसीटीवी में एक लड़का बच्ची को गोद में लेकर जाते हुए दिखाई दिया। वायरलेस पर संदेश प्रसारित हुआ। पुलिस ने दबिश शुरू की। कुछ देर बाद पता चला कि बच्ची शहर कोतवाली में है। यह सुनकर पिता ने राहत की सांस ली हसमत कॉलोनी निवासी सलीम अपनी बेटी अनबिया को साथ लेकर बेहट रोड स्थित मॉडर्न गैस एजेंसी पर केवाईसी कराने गए थे। एजेंसी पर भीड़ अधिक होने के कारण प्रक्रिया बाहर ही चल रही थी। इसी दौरान मासूम बच्ची अपने पिता को ढूंढते-ढूंढते सड़क की ओर निकल गई। लोगों ने बताया कि बच्ची सड़क पार करने की कोशिश कर रही थी और वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बची। इसी बीच वहां से गुजर रहे जावेद की नजर रोती हुई बच्ची पर पड़ी। उसने बच्ची को गोद में उठाया और उसे लेकर गैस एजेंसी के अंदर पहुंचा, ताकि उसके परिजनों का पता चल सके। लेकिन वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बच्ची को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक बच्ची को लेकर वहां से निकल गया। जब सलीम को अपनी बेटी नहीं मिली तो एजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। जिसमें जावेद बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे किडनैपिंग का मामला मानते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि जावेद शहर कोतवाली में बच्ची को लेकर पहुंचा था। उसने बताया कि यह बच्ची सड़क पर मिली। किसी से पिछड़ गई है। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को उसके पिता को सौंप दिया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला को मृत दिखाकर विरासत दर्ज करने का आरोप:सपा विधायक के साथ डीएम कार्यालय पहुंची, न्याय की गुहार लगाई
    Next Article
    अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकली:कोंच में विप्र समाज में उत्साह, 19 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment