Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में कश्यप समाज का प्रदर्शन:राजा हिरण्यकश्यप पर टिप्पणी को लेकर सीएम योगी से मांगी माफी, ज्ञापन सौंपा

    13 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राजा हिरण्यकश्यप पर की गई टिप्पणी को लेकर कश्यप समाज में नाराजगी देखने को मिली। शुक्रवार को सामाजिक न्याय पार्टी के नेतृत्व में कश्यप समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व सामाजिक न्याय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शेखर कश्यप ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि 2 मार्च को एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महर्षि कश्यप के पुत्र राजा हिरण्यकश्यप के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था, जिससे पूरे कश्यप समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि राजा हिरण्यकश्यप कश्यप समाज के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा हैं और उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी समाज का अपमान है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री इस मामले में सार्वजनिक रूप से कश्यप समाज से माफी मांगें। सामाजिक न्याय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शेखर कश्यप ने चेतावनी दी कि समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री ने जल्द ही माफी नहीं मांगी तो कश्यप समाज और पार्टी कार्यकर्ता 27 मार्च को लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से भी इस पूरे मामले में संज्ञान लेने का अनुरोध किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि समाज की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और भविष्य में ऐसी टिप्पणियों से बचना चाहिए। इस प्रदर्शन में लाल सिंह मेघवाल, मास्टर इलम सिंह कश्यप, शुभम कश्यप, सुनील कुमार कश्यप सहित कश्यप समाज के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री से माफी की मांग दोहराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में शिया समुदाय ने जताया आक्रोश:ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि दी
    Next Article
    कंगना रनौत मामले में कोर्ट नहीं पहुंची उनकी अधिवक्ता:16 मार्च मिली अगली तारीख, किसानों के अपमान मामले में होनी थी बहस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment