Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में मुठभेड़ में बदमाश अरेस्ट:लूट के मामले में चल रहा था फरार, दूसरा बदमाश फरार, पिस्टल और बाइक बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। काउंटर फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसे पुलिस ने अरेस्ट कर लिया, वहीं इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र का है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि देर रात जनता रोड-पुवांरका के पास की है। पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने बाइक मोड़ ली और भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पीछा करते-करते पुलिस टीम गांव खुर्द के जंगल तक पहुंच गई। जहां बदमाशों ने दोबारा गोली चलाई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरदयाल निवासी रवासौली, थाना बेहट के रूप में हुई है। उसके पास से एक पिस्टल, कारतूस, 8150 रुपए नगद, कुछ जेवर और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, हरदयाल पहले से ही लूट और एनडीपीएस जैसे मामलों में शामिल रहा है। उस पर जिले के अलग-अलग थानों में करीब आधा दर्जन केस दर्ज हैं। जनकपुरी थाने में दर्ज एक लूट के मामले में फरार चल रहा था। फिलहाल घायल आरोपी का इलाज चल रहा है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल पंपों पर तीसरे दिन भी देर रात तक भीड़:गोंडा में लोग डिब्बे-ड्रम लेकर लाइन में लगे, धक्का-मुक्की, गाली गलौज
    Next Article
    कुर्सी में सड़कों और विकास कार्यों से बदली तस्वीर:विधायक साकेत वर्मा बोले- बाईपास और नई सड़कों पर फोकस, 2027 में फिर टिकट की दावेदारी मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment