Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में MLC बनवाने को 95 लाख की ठगी:पड़ोसी मां-बेटे ने टीचर से ऐंठे रुपए, पीड़ित बोला- मैंने घर-गाड़ी, सैलरी और लोन लेकर पैसे दिए

    5 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में सरकारी शिक्षक को एमएलसी बनवाने का झांसा देकर करीब 95 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी मां-बेटे ने राजनीतिक पकड़ का हवाला देकर शिक्षक से कई सालों तक किस्तों में बड़ी रकम ली, लेकिन न तो पद दिलवाया और न ही पैसे लौटाए। विरोध करने पर मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है। जनकपुरी थाना क्षेत्र के पुष्पा विहार निवासी प्रदीप कुमार ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि वो सरकारी शिक्षक हैं और आरोपी उनके पड़ोसी हैं। आरोप के मुताबिक, अगस्त 2021 में आरोपियों ने कहा कि सरकार अनुसूचित जाति के सरकारी कर्मचारी को एमएलसी मनोनीत करने जा रही है और इसके लिए करीब एक करोड़ रुपए खर्च होंगे। भरोसा दिलाया गया कि उनका नाम पक्का है और यदि काम नहीं हुआ तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे। मुझसे कहा- मेरा एमएलसी बनना तय पीड़ित का आरोप है कि भरोसे में आकर उन्होंने सितंबर 2021 से मार्च 2025 के बीच चेक, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और नकद मिलाकर कुल 95 लाख 65 हजार 998 रुपए आरोपियों को दे दिए। उनके पास लेन-देन की बैंक स्टेटमेंट और फोन रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। पीड़ित ने बताया कि मुझे कहा गया था कि मेरा एमएलसी बनना तय है। मैंने घर, गाड़ी, सैलरी और लोन तक लगाकर पैसे दिए, लेकिन बाद में और 50 लाख की मांग करने लगे। जब तय समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित को शक हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि ऐसी कोई सरकारी योजना ही नहीं है। इसके बाद 24 मार्च 2026 को पीड़ित गवाहों के साथ आरोपियों के घर पहुंचा और अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उसने थाने में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसएसपी से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, विश्वासघात और आपराधिक षड्यंत्र के तहत केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौत के बाद तीसरे दिन हुआ विवाहिता का पोस्टमार्टम:हरदोई में पति से विवाद के बाद की थी आत्महत्या, पुलिस के बुलाने पर आए परिजन
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में पेपर मिलों पर मंडराए ड्रोन:औद्योगिक जासूसी की आशंका पर जांच शुरू, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment