Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में निगम ने हटाया 50 दुकानों से अतिक्रमण:14 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

    1 hour ago

    2

    0

    सहारनपुर नगर निगम ने बुधवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने बेहट रोड और नुमायश कैंप क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 50 दुकानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया। इस दौरान एक दर्जन दुकानों से स्थायी कब्जा भी हटवाया गया और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से कुल 14 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल और जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई। निगम ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए यह अभियान चलाया। नुमायश कैंप क्षेत्र में भारतमाता चौक से पानी की टंकी तक विशेष अभियान चलाकर 20 से अधिक दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और आधा दर्जन दुकानों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों का सामान जब्त किया गया, जिसे बाद में जुर्माना वसूलने के बाद वापस कर दिया गया। क्षेत्र निवासी प्रदीप त्यागी ने आईजीआरएस पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी तरह, गोपाल नगर निवासी समर वितराना ने जनसुनवाई में एक धुलाई सेंटर के अतिक्रमण की शिकायत की थी। जांच में पाया गया कि धुलाई सेंटर संचालक ने सड़क पर रेलिंग लगाकर झूला तक लगा रखा था, जिसे तत्काल हटवाकर जुर्माना लगाया गया। सड़क पर रेत-बजरी फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई। नुमायश कैंप क्षेत्र से करीब 7200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, बेहट रोड पर बस स्टैंड से कोढ़ियों की पुलिया तक चलाए गए अभियान में 25 से अधिक दुकानों से अस्थायी और पांच दुकानों से स्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इस क्षेत्र से लगभग 7 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग और हरिप्रकाश कसाना सहित पूरी टीम मौजूद रही। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज के नाम का खजूर से क्या कनेक्शन? जानें इतिहास
    Next Article
    गोरक्षपीठ गोरखपुर की भूमिका पर कार्यक्रम:गाजियाबाद में स्वामी पद्मानंद गिरी महाराज बोले- सनातन की मूल आत्मा समरसता में निहित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment