Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में पीएम कार्यक्रम ड्यूटी पर शिक्षक की मौत:भीम आर्मी ने परिवार के लिए नौकरी और मुआवजा की मांग की

    9 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षा मित्र धूम सिंह की मौत का मामला गरमा गया है। सोमवार को भीम आर्मी जय भीम संगठन ने इस घटना को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मृतक के परिवार के लिए मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की। भीम आर्मी जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 14 अप्रैल को गांव गणेशपुर, बिहारीगढ़ में आयोजित देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मौजूद थे। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। संगठन ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अवकाश होने के बावजूद शिक्षकों को जबरन बुलाया गया और कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त स्वास्थ्य व सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। सन्नी गौतम ने दावा किया कि भीषण गर्मी, भूख और प्यास के कारण धूम सिंह की तबीयत बिगड़ी और उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सन्नी गौतम ने यह भी आरोप लगाया कि धूम सिंह की मौत के बाद लगभग दो घंटे तक उनका शव मौके पर पड़ा रहा, लेकिन कार्यक्रम में व्यस्त अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि धूम सिंह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और उनके निधन से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। भीम आर्मी ने प्रशासन से मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी, कम से कम 50 लाख रुपये का मुआवजा, घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की। भीम आर्मी ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में 111 किलो गांजा जब्त:दो अलग-अलग मामलों में पांच तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा कीमत
    Next Article
    जनगणना-2027 की तैयारी तेज, प्रशिक्षण शुरू:देवरिया में ITI परिसर में प्रगणकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment