Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में रिश्वत लेते JE अरेस्ट:काम के लिए व्यक्ति से 20 हजार रुपए मांगे थे, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

    15 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता आशीष सक्सेना को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आरोप है कि वह नक्शा पास कराने और मकान की सील खुलवाने के नाम पर शिकायतकर्ता से अवैध रूप से धन की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता विनय छाबड़ा ने एंटी करप्शन संगठन से संपर्क कर बताया था कि सहारनपुर विकास प्राधिकरण में तैनात अवर अभियंता आशीष सक्सेना उसके 130 गज के मकान पर लगी सील खुलवाने और नक्शा पास कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी अधिकारी पहले भी उससे 25 हजार रुपये ले चुका है और अब दोबारा पैसे की मांग कर रहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार को टीम ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय के बाहर स्थित एक मेडिकल स्टोर के पास निगरानी की। जैसे ही आरोपी अवर अभियंता ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ थाना सदर बाजार ले गई, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और मामले की विस्तृत जांच भी जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी उनसे रिश्वत की मांग करता है, तो वे तुरंत इसकी सूचना संबंधित विभाग या एंटी करप्शन संगठन को दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयुक्त ने विकास कार्यों, स्वच्छता की गहन समीक्षा की:अधिकारियों को समयबद्धता से कार्य पूरे करने के निर्देश दिए
    Next Article
    आगरा पुलिस ने दो गांजा तस्कर पकड़े:2.5 लाख रुपए का 12 किलो गांजा बरामद, आगरा-मथुरा में करते थे सप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment