Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में समाधान दिवस, 30 शिकायतें दर्ज:डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, त्वरित निस्तारण के निर्देश

    6 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर की तहसील रामपुर मनिहारान में शनिवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश राजस्व विभाग से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया, ताकि पीड़ितों को वास्तविक राहत मिल सके। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 21, पूर्ति विभाग की 5, विद्युत विभाग की 2 और पुलिस विभाग की 2 शिकायतें शामिल थीं। जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। विशेष रूप से भूमि विवादों के मामलों में, डीएम ने प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने भी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का समाधान पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से किया जाए, जिससे जनता का विश्वास बना रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, डीएफओ शुभम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, उपजिलाधिकारी डॉ. पूर्वा, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सड़क हादसा, 2 की मौत:स्कूली बस और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, एक घायल का चल रहा इलाज
    Next Article
    मैनपुरी में परशुराम जयंती शोभायात्रा कल:डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment